दिवाली के मौके पर रिलीज हुआ Rishab Shetty की जय हनुमान का थीम सॉन्ग, वीडियो देख फैंस ने कहा-'जय श्री राम'

ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जय हनुमान के कारण चर्चा में बने हुए हैं। बता दें ये थीम सॉन्ग इसलिए भी खास है क्योंकि ये गाना दिवाली के त्यौहार पर रिलीज हुआ है। ये खास गाना फैंस के एक्साइटमेंट के लेवल को और बढ़ा रहा है। फैंस इस गाने को बहुत पसंद कर रहे हैं।

ऋषभ शेट्टी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जय हनुमान के कारण चर्चा में बने हुए हैं। बीते दिन इस फिल्म से उनका पहले लुक सामने आया था। जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया था। अब इस फिल्म का थीम सॉन्ग रिलीज हुआ है। बता दें ये थीम सॉन्ग इसलिए भी खास है क्योंकि ये गाना दिवाली के त्यौहार पर रिलीज हुआ है।

Rishab Shetty

Rishab Shetty

बता दें जय हनुमान में पॉपुलर नेशनल अवॉर्ड विनर ऋषभ शेट्टी भगवान हनुमान के रूप में नजर आएंगे। प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) में वो एक अहम रोल निभाने वाले हैं। दर्शक उनके लुक देखकर दीवानी हो गई है। हाल ही में मेकर्स ने उनका नया लुक शेयर किया था जो फैंस की एक्साइटमेंट के लेवल को और बढ़ा रहा है। अब हाल ही में रिलीज हुआ गाना भगवान हनुमान की शक्ति, सामर्थ्य, गरिमा और निष्ठा को खूबसूरती से दर्शाता है। थीम सॉन्ग शेयर करते हुए मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है- सबसे अंधकारमय युग में भी उनकी निष्ठा अखंडित चमकती है। श्री राम से किया गया एक शांत वचन।

End of Feed