भूल भुलैया की कॉपी है द राजा साब? मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी

भारतीय सिनेमा के बाहुबली एक्टर प्रभास की नई फिल्म द राजा साब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म की तुलना अक्षय कुमार की भूल भुलैया से हो रही है क्योंकि दोनों ही फिल्में साइकोलॉजिकल हॉरर मूवीज हैं। द राजा साब के मेकर्स ने इस बारे में चुप्पी तोड़ दी है और बड़ा बयान दिया है।

साउथ सुपरस्टार प्रभास की नई फिल्म द राजा साब सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जब से द राजा साब का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हुआ था तब से ही इसकी तुलना अक्षय कुमार की भूल भुलैया से हो रही है। लोगों का मानना है कि द राजा साब में काफी कुछ भूल भुलैया जैसा है। द राजा साब के मेकर्स ने आखिरकार इस बारे में चुप्पी तोड़ दी है और बताया है कि दर्शकों को जैसा लग रहा है, वैसा नहीं है। दोनों ही कहानियों की बैक स्टोरी काफी अलग-अलग है। (इसे भी पढ़ें: The Raja Saab Box Office Prediction Day 1: हाफ सेंचुरी लगाएगी प्रभास की फिल्म, बनेगी करियर की छठी ओपनर)

The Raja Saab VS Bhool Bhulaiyaa

Image Source: Movie Posters

द राजा साब के निर्माता टीजी विश्वा प्रसाद ने पिंकविला से बात करते हुए बताया है, "लोग भूल भुलैया और द राजा साब की जो तुलना कर रहे हैं, वो सरासर गलत है। दोनों ही फिल्मों की बैकस्टोरी काफी अलग है। हमने द राजा साब का फैंटसी वर्ल्ड भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े स्टार के मुताबित डिजाइन किया है। न केवल दोनों फिल्मों की कहानियां, बल्कि प्रोडक्शन डिजानिंग और विजुअल इफेक्ट्स भी काफी अलग-अलग है।" (इसे भी पढ़ें: The Raja Saab X Review: दर्शकों की उम्मीदों पर फिरा पानी! प्रभास और संजय दत्त की एक्टिंग ने रखी लाज)

End of Feed