साउथ सुपरस्टार नानी की नई फिल्म द पैराडाइज 24 सितम्बर 2026 के दिन सिनेमाघरों में कदम रखेगी, जिसमें राघव जुयाल भी अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म द पैराडाइज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है, जिसकी धमक सुनाई देने लगी है। फिल्म द पैराडाइज को लेकर सामने आ रही इनसाइड रिपोर्ट्स की मानें तो ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा देगी। फिल्म द पैराडाइज के फर्स्ट रिव्यूज कुछ देर पहले ही सामने आए हैं, जिनके अनुसार इस फिल्म में इतना खून खराबा है कि दर्शक देखकर दंग रह जाएंगे और सोचेंगे कि मेकर्स के अंदर कितनी हिम्मत है कि उन्होंने इतनी वायलेंट मूवी बनाई है। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: The Paradise Advance Booking: बॉक्स ऑफिस हिलाने आ रहे Nani, कमा डाले 40 करोड़ रुपये
चौंकाने आ रही है The Paradise
टाइम्स नाउ नवभारत के हाथ लगी रिपोर्ट्स की मानें तो नानी की द पैराडाइज ना केवल दर्शकों को सीट से बांधे रखेगी बल्कि उन्हें बहुत ही वायलेंट विजुअल्स भी दिखाएगी। फिल्म में नानी ने कमाल की परफॉर्मेंस दी है, जो उन्हें जल्द ही पैन इंडिया सुपरस्टार का दर्जा दिला देगी। नानी जिस गद्दी के हकदार हैं, वो द पैराडाइज उन्हें दिलाएगी। मूवी में राघव जुयाल का भी कमाल का रोल है, जिसे देखने के बाद बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री भी उनकी दीवानी हो जाएगी। TimesNow NavBharat पर ये खबर भी पढ़ें: Kalki 2898 AD के सीक्वल की शूटिंग अगले महीने से होगी शुरू, Prabhas कसेंगे कमर
The Paradise में है बहुत खून-खराबा
कुछ दिनों पहले द पैराडाइज को लेकर सेंसर बोर्ड की रिपोर्ट्स सामने आई थीं। सेंसर बोर्ड ने द पैराडाइज को ए सर्टिफिकेट के साथ पास किया है, जिस कारण 18 साल से कम उम्र के लोग इसे थिएटर में नहीं देख पाएंगे। जारी हुई रिपोर्ट्स के अनुसा, द पैराडाइज में ना केवल बहुत सारा खून खराबा है बल्कि इसके कुछ सीन्स तो ऐसे हैं कि प्रेग्नेंट महिलाओं को हिलाकर रख सकते हैं। ब्रिटिश सेंसर बोर्ड ने तो द पैराडाइज को कुछ गाइडलाइन्स के साथ पास किया है, जिनके अनुसार ये फिल्म बेहद वायलेंट है।
अगर फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो वो कमाल की है। सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, नानी और राघव जुयाल की फिल्म द पैराडाइज एडवांस बुकिंग से ही 40 करोड़ रुपये का कारोबार कर चुकी है। फिल्म के पहले दिन के आंकड़े वाकई चौंकाने वाले रहेंगे, जो कई पैन इंडिया मूवीज के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे।
