South Stars Reaction on Bharathiraja Death: साउथ के जाने-माने फिल्म डायरेक्टर भारतीराजा अब इस दुनिया में नहीं रहे। भारतीराजा का 84 साल की उम्र में निधन हो गया। भारतीराजा के निधन की खबर से साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। हर कोई भारतीराजा को याद करता हुआ नजर आया। किसी ने भारतीराजा के साथ अपनी पुरानी तस्वीर शेयर की, तो कोई एक्टर संग बिताए दिनों को याद करता हुआ नजर आया। फैंस के साथ-साथ अब साउथ के सितारों ने भी भारतीराजा के निधन पर दुख जताया है। एक्टर थलापति विजय (Thalapathy Vijay) से लेकर चिरंजीवी तक ने सोशल मीडिया पर इसको लेकर पोस्ट शेयर की है।
थलापति विजय समेत इन स्टार्स ने जताया दुख (Image Source: X)
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: तमिल डायरेक्टर Bharathiraja का 84 की उम्र में हुआ निधन, शोक में डूबी साउथ इंडस्ट्री
इन स्टार्स ने जताया दुख
डायरेक्टर भारतीराजा का 84 साल की उम्र में निधन हो गया है। इस खबर के साउथ स्टार्स सदमे में चले गए हैं। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और एक्टर थलापति विजय ने भारतीराजा के निधन पर दुख जताया है। थलापति विजय डायरेक्टर भारतीराजा को अंतिम विदाई देने पहुंचे थे। इसके अलावा एक्टर चिरंजीवी, प्रकाश राज, खुशबू सुंदर, पवन कल्याण समेत कई स्टार्स ने भारतीराजा के निधन पर शोक जताया है। खुशबू सुंदर ने भारतीराजा के निधन को तमिल सिनेमा के लिए बड़ी क्षति बताया। वहीं निर्देशक अरुण मथेश्वरन ने उन्हें सिनेमा के प्रति पूरी तरह समर्पित व्यक्ति बताते हुए कहा कि उनके साथ काम करना करियर का यादगार अनुभव रहा। आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण ने कहा कि भारतीराजा का जाना भारतीय सिनेमा के लिए ऐसी कमी है जिसे भर पाना मुश्किल है। चिरंजीवी ने भी दुख जताते हुए कहा कि भारतीराजा भारतीय सिनेमा के सबसे बेहतरीन कहानीकारों में से एक थे।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: सच हो गई Pooja Hegde की भविष्यवाणी, Thalapathy Vijay की जीत का किया था दावा
कई फिल्मों में किया काम
भारतीराजा ने अपने करियर में 50 से ज्यादा फिल्में निर्देशित कीं। उन्होंने न सिर्फ तमिल बल्कि तेलुगु और हिंदी में भी काम किया। उनकी फिल्म सिगप्पु रोजक्कल आज भी क्लासिक मानी जाती है। डायरेक्टर ने कई ऐसी फिल्में दी जो बॉक्स ऑफिस पर आते ही छा गईं। डायरेक्टर भारतीराजा से जुड़ी आपकी क्या याद है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
