Jan Nayagan Star Thalapathy Vijay on Divorce News: साउथ के जाने-माने स्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। थलापति विजय की पर्सनल लाइफ से जुड़े एक के बाद एक खुलासे हो रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले खबर आई थी कि थलापति विजय अपनी पत्नी संगीता सोरनलिंगम से तलाक ले रहे हैं। इस खबर ने साउथ की फिल्मी दुनिया में भूचाल ला दिया था। इसके बाद थलापति विजय का नाम तृषा कृष्णन (Trisha Krishnan) से जुड़ने लगा। अब इन सब के बीच थलापति विजय का एक बयान सामने आया है। इस बयान को थलापति विजय के तलाक की खबरों से जोड़कर देखा जा रहा है। (ये भी पढे़ें:जन नायकन की रिलीज में देरी पर पवन कल्याण ने तोड़ी चुप्पी, कह दी बड़ी बात )
थलापति विजय ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी (Pic Credit: IMDb/ Pinterest)
थलापति विजय ने तलाक पर कही ये बात
एक्टर थलापति विजय एक बार फिर से चर्चा में हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि थलापति विजय का एक बयान है, जो खूब वायरल हो रहा है। तमिलनाडु के नेल्लाई में भाषण देते हुए थलापति विजय ने अपनी पत्नी संगीता सोरनलिंगम से कथित तलाक को लेकर चल रहे विवाद पर पहली बार खुलकर बात की। उन्होंने कहा, 'कुछ लोग सोच रहे हैं कि मेरे साथ आगे क्या होगा। उन्होंने मेरे आस-पास के कुछ लोगों को इस्तेमाल करने की कोशिश की। कई सालों तक इंतजार करने के बाद उन्होंने एक अफवाह फैलाई, जिसके बारे में आप सब जानते हैं। लेकिन उस अफवाह का आम लोगों पर कोई असर नहीं पड़ा।' विजय ने आगे कहा, 'चाहे आप मुझे कितनी भी तकलीफें और कष्ट दें, आप मुझे मेरे लोगों से अलग नहीं कर सकते।' (ये भी पढे़ें: Jana Nayagan: जल्द रिलीज होगी थलापति विजय की फिल्म? ससेंर बोर्ड दोबारा देखेगा फिल्म)
'मुझे दोषी ठहराना चाहते हैं'
तिरुनेलवेली में थलापति विजय के भाषण का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विजय ने भाषण में कहा, 'वे सिर्फ एक ही काम जानते हैं विजय को दोषी ठहराना। करूर विवाद तो सब जानते हैं, लेकिन उसमें विजय को क्यों दोषी नहीं ठहराया जाता? इतने गंभीर आरोपों के बावजूद लोग विजय का साथ दे रहे हैं। ये क्या चमत्कार है? ठीक है, तो अब हम क्या करें? चलो ‘जन नायकन’ की रिलीज रोक देते हैं। आप जानते हैं कि इस फिल्म को रिलीज होने से किसने रोका था। जब वो भी काम नहीं बना, तो विजय के लिए नए नियम बना दिए गए और उसके ऊपर SOP लगा दिया गया। अब वो बाहर निकलकर लोगों से मिल भी नहीं सकता।'
थलापति विजय ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी (Pic Credit: IMDb)
वायरल हुआ था वीडियो
थलापति विजय और तृषा कृष्णन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियो में तृषा कृष्णन और थलापति विजय साथ में एक पार्टी में नजर आए थे। इसके बाद से दोनों के अफेयर की खबर ने और जोर पकड़ लिया था।
