Thalaivar 171: रजनीकांत संग रंग जमाएंगे नागार्जुन!! श्रुति हासन बनेंगे थलाइवा की बेटी

साउथ फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार रजनीकांत जल्द ही लोकेश कनगराज की अगली मूवी में दिखाई देंगे। खबरों की मानें तो सुपरस्टार नागार्जुन थलाइवर 171 में अहम किरदार प्ले करते दिखाई देंगे, जिसके लिए मेकर्स ने उनसे बात भी कर ली है। नागार्जुन जल्द ही थलाइवर 171 की शूटिंग शुरू करेंगे।

साउथ कलाकार रजनीकांत सालों से दर्शकों के दिलों पर राज कर रहे हैं। उम्र के इस पड़ाव पर भी उनकी जैसी फॉलोइंग है, वैसा स्टारडम नए अभिनेता भी एन्जॉय नहीं कर पा रहे हैं। रजनीकांत का मतलब एक सेलीब्रेशन है, जो साल में एक बार सिनेमाघरों में देखने को मिलता है। रजनीकांत जब भी अपनी नई फिल्म का ऐलान करते हैं, दर्शक उत्साहित हो जाते हैं। रजनीकांत ने कुछ वक्त पहले ही अपनी थलाइवर 171 का ऐलान किया है, जिसका डायरेक्शन लोकेश कनगराज करेंगे। ताजा खबरों की मानें तो रजनीकांत की थलाइवर 171 में श्रुति हासन की नागार्जुन की एंट्री हो गई है, जो अहम किरदार प्ले करते दिखाई देंगे।

Rajinikanth Nagarjuna Shruti

फिल्म के निर्माताओं की तरफ से अभी तक नागार्जुन के नाम का आधिकारिक ऐलान नहीं किया है लेकिन तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े सूत्रों ने इस खबर पर पक्की मुहर लगा दी है। सूत्रों का कहना है कि नागार्जुन और लोकेश की मुलाकात हो चुकी है और दोनों जल्द साथ काम करने के लिए तैयार हैं। नागार्जुन के नाम की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी, ताकि फैंस का उत्साह बढ़ सके।

End of Feed