Teja Sajja ने गर्लफ्रेंड Mourya से की सगाई, सामने आई Cute फोटोज

'हनुमान' फेम तेजा सज्जा ने अपनी गर्लफ्रेंड मौर्या के साथ सगाई कर ली है। हैदराबाद में हुए समारोह में चिरंजीवी समेत फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। इस दौरान की फोटोज इंटरनेट पर छा गई हैं।

फिल्मों में अपनी दमदार पहचान बनाने वाले तेजा सज्जा (Teja Sajja) अब जिंदगी के नए सफर के लिए तैयार हैं। 'हनुमान' फेम एक्टर ने आज अपनी गर्लफ्रेंड मौर्या के साथ सगाई कर ली। हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में हुई इस रिंग सेरेमनी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई। तेजा ने भले ही खुद तस्वीरें शेयर नहीं की हैं, लेकिन समारोह की झलक ने फैंस को खुशखबरी दे दी है। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-OM Trailer Out: धनुष और ममूटी के बीच होगी जबरदस्त भिड़ंत, एक्स यूजर्स ने बताया 'ब्लॉकबस्टर')

Teja Sajja got engaged (3)

तेजा सज्जा ने कर ली सगाई (pic credit-twitter)

तेजा सज्जा ने कर ली सगाई

इस खास दिन को यादगार बनाने के लिए फिल्म और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियां पहुंचीं। मेगास्टार चिरंजीवी ने कपल को आशीर्वाद दिया। तेलंगाना के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी भी समारोह में शामिल हुए। राज्यपाल के कार्यालय ने भी इस कार्यक्रम की तस्वीरें साझा कर तेजा और मौर्या को नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अगले महीने उदयपुर में शादी कर सकते हैं। तेजा की सगाई की खबर के साथ ही उनकी होने वाली पत्नी को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है। मौर्या अमेरिका में रहती हैं और टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम करती हैं। वह अपने पिता के साथ काम करती हैं। उनका परिवार भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा नहीं है। तेजा ने एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि मौर्या अमेरिका में पली-बढ़ी हैं और फिल्मी दुनिया की चमक-दमक से उनका कोई खास वास्ता नहीं है। एक्टर को उनकी यही बात पसंद आई थी। उन्होंने कहा था कि वह मौर्या को मीडिया की नजरों से दूर रखना चाहते हैं। यही वजह है कि तेजा ने अपने रिश्ते को लंबे समय तक निजी रखा।

End of Feed