तमिल निर्माता RB Choudary की कार एक्सीडेंट में हुई मौत, रजनीकांत-चिरंजीवी ने दी श्रद्धांजलि

RB Choudary Dies: तमिल सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर आर.बी. चौधरी (RB Choudary) का कार एक्सीडेंट में निधन हो गया। रजनीकांत से लेकर चिरंजीवी सहित कई एक्टर्स ने आर.बी. चौधरी को श्रद्धांजलि दी है।

RB Choudary Dies: 6 मई के दिन साउथ फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि तमिल फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने प्रोड्यूसर आर.बी. चौधरी (RB Choudary) की 5 मई यानी मंगलवार को उदयपुर एक कार एक्सीडेंट में मौत हो गई। इस खबर के सामने आते ही तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। आर.बी. चौधरी के निधन की खबर के बाद साउथ इंडस्ट्री के कई बड़े-बड़े एक्टर्स अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं। रजनीकांत (Rajinikanth) ने कहा कि इस खबर को सुनकर उन्हें 'गहरा सदमा और दुख' हुआ है। चिरंजीवी (Chiranjeevi) ने भी उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनका 'दिल टूट गया है।'

RB Choudary Dies

निर्माता आरबी चौधरी का हुआ निधन (Pic Credit: Instagram)

रजनीकांत ने व्यक्त किया दुख

निर्माता आर.बी. चौधरी के निधन की खबर सुनने के बाद रजनीकांत ने अपने एस अकाउंट एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'मेरे प्यारे दोस्त, सुपर गुड फिल्म्स के आर.बी. चौधरी एक बेहतरीन प्रोड्यूसर थे। वो शानदार इंसान थे। उन्होंने कई युवा डायरेक्टर्स को मौके दिए और फिल्म इंडस्ट्री को जिंदा रखा। उनकी अचानक हुई मौत की खबर ने मुझे गहरा सदमा और दुख पहुंचाया है। उनके परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।' (इसे भी पढ़ें: 'शक्तिमान' के लिए परफेक्ट हैं Ranveer Singh, मुकेश खन्ना के फैलसे पर 'तमराज किलविश' का दो टूक बयान)

End of Feed