SSMB29 Release: महेश बाबू की फिल्म की रिलीज में होगी देरी, सामने आई असली वजह

  • Authored by: अभय
  • Updated Jul 17, 2025, 04:08 PM IST

SSMB29 Release Update: एक्टर महेश बाबू (Mahesh Babu) और डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की अपकमिंग फिल्म एसएसएमबी 29 (SSMB29) इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म को लेकर अभी हाल ही में एक अपडेट सामने आया है। फिल्म की रिलीज में किस वजह से देरी हो रही इसका खुलासा हो गया है।

SSMB29 Release Update: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) और डायरेक्टर एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की मेगा बजट फिल्म एसएसएमबी 29 (SSMB29) इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म को लेकर एक बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। कभी फिल्म के सीन्स से जुड़ी कोई खबर सामने आ जाती है, तो कभी स्टारकास्ट लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच लेती हैं। इन सब के बीच फिल्म फिल्म एसएसएमबी 29 की रिलीज डेट को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म एसएसएमबी 29 से जुड़ा क्या अपडेट सामने आया है। जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

SSMB29 Release Update

Image Source: Google

फिल्म की रिलीज में इस वजह से हो रही देरी

महेश बाबू की फिल्म एसएसएमबी 29 एक बार फिर से खबरों में आ गई है। फिल्म एसएसएमबी 29 की रिलीज को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं। अभी हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि केन्या में फैली अशांति की से मूवी का शेड्यूल टल गया, लेकिन अब खबर आ रही हैं कि स्क्रिप्ट में बदलाव की वजह से देरी हो रही है। 123telugu की रिपोर्ट के मुताबिक महेश और राजामौली को स्क्रिप्ट के कुछ हिस्सों में सुधार की जरूरत लगी, और राजामौली अपनी टीम के साथ इसे और दमदार बनाने में जुटे हैं। फिल्म की रिलीज में देरी की खबर ने फैंस को उदास कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक फिल्म की रिलीज से जुड़ी कोई अधिकारिक खबर सामने नहीं आई है।

End of Feed