SS Rajamouli's Next With Suriya: एसएस राजामौली और सूर्या दोनों ही साउथ फिल्म इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। इन दिनों चर्चा है कि एसएस राजामौली और सूर्या एक साथ काम करने को तैयार हैं। एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ी को साथ में काम करते हुए देखने के लिए हर कोई बेताब है। कई बार दोनों ही एक-दूसरे की तारीफ कर चुके हैं। सूर्या तो कई बार राजामौली के साथ फिल्म करने की इच्छा भी जाहिर कर चुके हैं। अब लोगों को लगने लगा है कि एसएस राजामौली की अगली फिल्म सूर्या के साथ होगी। इन खबरों के चारोंओर वायरल होने के बाद अब एसएस राजामौली ने चुप्पी तोड़ दी है। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: The Paradise Box Office: 100 करोड़ी हुई Nani की फिल्म, चौथे दिन इतना हुआ बिजनेस)
सूर्या संग फिल्म कर सकते हैं एसएस राजामौली (Pic Credit: Instagram)
एसएस राजामौली कर सकते हैं सूर्या के साथ फिल्म
बीते दिन यानी रविवार को निर्देशक शशांक येलेटी की फिल्म 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' (Don’t Trouble The Trouble) के प्री-रिलीज इवेंट में एसएस राजामौली बतौर स्पेशल गेस्ट पहुंचे थे। इस दौरान सूर्या भी मौजूद रहे। एसएस राजामौली और सूर्या को साथ में देखकर लोगों के मन में सवाल उठने लगे कि ये साथ में मूवी कर सकते हैं। जब राजामौली से पूछा गया कि वह सूर्या के साथ कब फिल्म बनाने वाले हैं, तो निर्देशक ने कहा कि उन्हें इस सवाल की पहले से उम्मीद थी और वह इसका जवाब देने के लिए तैयार होकर आए थे। (टाइम्सनाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: India’s Best Dancer 5 के विनर बने Ritesh Pal, ट्रॉफी उठाने के बाद बोले- 'यकीन नहीं हो रहा'-Exclusive)
एसएस राजामौली ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वो सूर्या के साथ किसी भी फिल्म के बारे में बात करेंगे तो यह खबर बड़ी बन जाएगी। इसके बाद फिल्म 'डोंट ट्रबल द ट्रबल' की चर्चा पीछे रह जाएगी। राजामौली ने कहा कि जब भी वह और सूर्या साथ में कोई फिल्म करेंगे, तो वो बेहद खास होगी। इसके बाद एक्टर-डायरेक्टर के संभावित सहयोग को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि निर्देशक ने किसी फिल्म, कहानी या रिलीज डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सूर्या को आने वाले दिनों में फिल्म 'सीन' में देखा जाएगा, जिसका टीजर जारी किया जा चुका है।
