श्रीलीला को जन्मदिन में मिला खास तोहफा, पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह से सामने आया पहला लुक

श्रीलीला कुछ दिनों से चर्चा का विषय बनी हुई है। बीते कुछ दिनों से ऐसी अफवाहे है कि एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन को डेट कर रही है। वही दोनों एक साथ एक फिल्म में भी साथ नजर आने वाले हैं। आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रही है। वही फिल्म उस्ताद भगत सिंह के मेकर्स ने एक्ट्रेस का फिल्म से पहला लुक शेयर किया है।

श्रीलीला अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2: द रूल के आइटम नंबर किसिक के बाद से डिमांड में आ गई है। इन दिनों एक्ट्रेस कार्तिक आर्यन के साथ अनुराग बसु की अपकमिंग अनटाइटल्ड म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा की शूटिंग में बिजी चल रही है। आज एक्ट्रेस अपना जन्मदिन मना रही है। वही एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर पवन कल्याण की आने वाली फिल्म उस्ताद भगत सिंह की टीम ने एक्ट्रेस को खास तोहफा दिया है।

Sreeleela got a special gift

Sreeleela got a special gift

श्रीलीला के जन्मदिन के मौके पर निर्माताओं ने फिल्म का पहला लुक शेयर किया है। मेकर्स ने जन्मदिन विश के साथ-साथ फिल्म के सेट से श्रीलीला की पहली झलक भी शेयर की है, जिसमें एक्ट्रेस काफी ज्यादा प्यारी लग रही हैं। एक्ट्रेस के इस लुक को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। पोस्ट शेयर कर मेकर्स ने लिखा-"उस्ताद भगत सिंह के सेट पर खुशियां फैलाने वाली श्रीलीला को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आपका आने वाला साल शानदार रहे।"

End of Feed