संदीप रेड्डी वांगा ने किया कांतारा चैप्टर 1 का रिव्यू, ऋषभ शेट्टी की फिल्म को दिए पूरे नंबर

Sandeep Reddy Vanga Review Kantara Chapter 1: साउथ एक्टर ऋषभ शेट्टी की फिल्म कातांरा चैप्टर 1 का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में ये मूवी रिलीज हुई है। फिल्म को सभी लोग प्यार दे रहे हैं। इस बीच एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने कातांरा चैप्टर 1 का रिव्यू किया है। आइए जानते हैं फिल्म के बारे में उन्होंने क्या कहा है।

Sandeep Reddy Vanga Review Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की फिल्म कातांरा चैप्टर 1 ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है। फिल्म ने रिलीज होते ही धमाका कर दिया है। इस मूवी का लोगों के बीच अच्छा खासा बज बना हुआ है। सोशल मीडिया पर तमाम लोग फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। वहीं बॉलीवुड और साउथ के स्टार्स भी मूवी के बारे में बात कर रहे हैं। इस बीच एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा ने कातांरा चैप्टर 1 का रिव्यू किया है। उन्होंने फिल्म के बारे में ऐसी बात कह दी है कि लोग गदगद हो गए हैं। आइए नजर डालते हैं इस रिपोर्ट पर...

kantara 2

Pic Credit- rishab shetty/ sandeep reddy vanga (instagram)

कांतारा चैप्टर 1 को लेकर संदीप ने कही ये बात

संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म कांतारा चैप्टर 1 की तारीफ की और ऋषभ शेट्टी की एक्टिंग को सराहा। एनिमल के डायरेक्टर ने इस फिल्म को 'सिनेमाई तूफान' बताया। संदीप ने एक्स पर ट्वीट किया, 'कांतारा चैप्टर 1 एक सच्चा मास्टरपीस है। भारतीय सिनेमा में पहले ऐसा कुछ नहीं देखा गया। यह सिनेमाई तूफान है। ऋषभ शेट्टी ने इसे अकेले दम पर बनाया और निभाया। बीजीएम के लिए @AJANEESHB को खास तारीफ।' बता दें कि कांतारा चैप्टर 1 तुलु नाडु के गुलिगा दैव और भूत कोला की ऐतिहासिक कहानी को दिखाता है। यह फिल्म कदंब वंश के समय पर बेस्ड है, जिसमें कांतारा के आदिवासी इलाके और बांगरा साम्राज्य के बीच की दुश्मनी दिखाई गई है।

End of Feed