सामंथा रूथ प्रभु ने महिलाओं के पीरियड्स पर कही ये बड़ी बात, बोलीं-"शर्म, फुसफुसाहट और संकोच क्यों..."

सामंथा रूथ प्रभु हमेशा चर्चा का विषय बनी रहती हैं। हाल ही में सामंथा रूथ प्रभु ने पीरियड्स को लेकर खुलकर बात कही है। एक्ट्रेस का कहना है कि महिलाएं अभी-भी पीरियड्स के बारे में बात करने पर संकोच क्यों करती हैं और इस बारे में खुलकर बात क्यों नहीं कर पाती हैं।

सामंथा रूथ प्रभु हमेशा अपने खास और अच्छे बयान को लेकर चर्चा में बनी हुई रहती हैं। एक्टर लंबे समय से ऐसी चर्चा है कि एक्ट्रेस राज निदिमोरु को डेट कर रही है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ने महिलाओं के पीरियड्स को लेकर चुप्पी तोड़ी है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सामंथा ने कहा कि "महिलाओं के रूप में, हम बहुत आगे आ गए हैं, फिर भी पीरियड्स के बारे में बातचीत अभी भी चुप्पी, फुसफुसाहट और शर्म के साथ होती है। इन टैबू और पुरानी धारणाओं को तोड़ना बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे पीरियड्स शक्तिशाली हैं और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये लाइफ आफिरमिंग हैं। निश्चित रूप से यह ऐसी चीज नहीं है जिसे लेकर शर्मिंदा होना चाहिए या छुपाना चाहिए या फिर इसे हल्के में भी नहीं लेना चाहिए।"

Samantha Ruth Prabhu

Samantha Ruth Prabhu

मन और शरीर को कैसे प्रभावित करता है पीरियड्स

इसी दौरान सामंथा ने अपने शरीर के साथ अपने रिश्ते, उसे सुनना सीखना एंडोमेट्रियोसिस जैसी दुर्बल करने वाली बीमारी से निपटने के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में खुलकर बात की। एक्ट्रेस ने कहा "पीरियड्स हमारे मन और शरीर को कैसे प्रभावित करता है, यह कुछ ऐसा है जिसके बारे में हमें हर गुजरते साल के साथ लगातार सीखते रहना चाहिए।"

End of Feed