Samantha Ruth Prabhu Babymoon Photos: साउथ सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़े कई खूबसूरत पल फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। अब उनकी कुछ नई तस्वीरों ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इन तस्वीरों में वह अपने पति और फिल्ममेकर राज निदिमोरु (Raj Nidimoru) के साथ नजर आ रही हैं। सामंथा रुथ प्रभु की बेबीमून की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर गदर काट रही है। तो चलिए जानते हैं सामंथा रुथ प्रभु की इन तस्वीरों में क्या खास बात है।
सामंथा रुथ प्रभु ने शेयर की नई तस्वीरें (Image Source: Samantha Ruth Prabhu Instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:Raaka: अल्लू अर्जुन से दो-दो हाथ करेंगे हॉलीवुड स्टार Will Smith? मेकर्स ने बड़ी प्लानिंग
सामंथा रुथ प्रभु ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु एक बार फिर खबरों में आ गई हैं। इसकी वजह सामंथा रुथ प्रभु की अभी हाल ही सामने आई नई तस्वीरें हैं। सामंथा रुथ प्रभु इन वायरल हो रही तस्वीरों में बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आईं। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों को देखने के बाद लोग बस उन्हें देखते ही रह गए। सामंथा रुथ प्रभु के साथ तस्वीरों में उनके पति राज निदिमोरु भी नजर आ रहे हैं। इन वायरल तस्वीरों में सामंथा रुथ प्रभु एकदम अंदाज में नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें:बड़ी मुश्किल में फंस गई Mohanlal की अपकमिंग फिल्म Athimanoharam
यहां देखें सामंथा रुथ प्रभु की तस्वीरें
जल्द मां बनने वाली हैं सामंथा रुथ प्रभु
एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने जून 2026 के लास्ट वीक में अपनी फिल्म मां इंटि बंगारम (Maa Inti Bangaaram) हिट होने के बाद रखी गई सक्सेस मीट के दौरान बताया था कि वो मां बनने वाली हैं और इसके बाद वह मैटरनिटी ब्रेक लेंगी। इसके बाद से सामंथा रुथ प्रभु की एक के बाद एक तस्वीरें सामने आ रही हैं। सामंथा रुथ प्रभु की इन तस्वीरों को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
