Samantha Ruth Prabhu-Raj Nidimoru Blessed With Baby Boy: साउथ फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कुछ समय से उनकी जिंदगी में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। अब एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने चाहने वालों के साथ एक ऐसी खुशखबरी शेयर की है, जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार था। सामंथा रुथ प्रभु और फिल्ममेकर राज निदिमोरू (Raj Nidimoru) माता-पिता बन गए हैं। सामंथा की इस पोस्ट के सामने आते ही उन्हें बधाइयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी के साथ कपल की ने बच्चे के नाम से भी पर्दा उठा दिया है।
मां बनीं सामंथा रुथ प्रभु, राज निदिमोरू के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत, बताया बेटे का नाम (Image Source: Samantha Ruth Prabhu Instagram)
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Teja Sajja ने गर्लफ्रेंड Mourya से की सगाई, सामने आई Cute फोटोज
बेटे का नाम रखा देव निदिमोरू
सामंथा रुथ प्रभु और राज निदिमोरू ने अपने घर पर नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। कपल माता-पिता बन गए हैं। दोनों के घर बेटे का जन्म हुआ है। सामंथा ने गुरुवार, 19 नवंबर को अपने पहले बच्चे को जन्म दिया। एक्ट्रेस ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी की जानकारी दी। उन्होंने अपने बेटे का नाम देव निदिमोरू (Dev Nidimoru) रखा है। सामंथा ने अपनी पोस्ट में बच्चे के जन्म की तारीख भी बताई और इसे अपने परिवार के लिए बेहद खुशी का पल बताया। उन्होंने लिखा कि ये उनके दिलों का अब तक का सबसे खुशहाल पल है। इस पोस्ट के सामने आने के बाद स्टार्स से लेकर फैंस तक कपल को बधाई देते नजर आए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:OM X Review: धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल, हर तरफ हो रही तारीफ
दिसंबर 2025 में हुई थी शादी
सामंथा और राज निदिमोरू ने 1 दिसंबर 2025 को शादी की थी। दोनों ने कोयंबटूर के ईशा योग सेंटर में बेहद निजी समारोह में एक-दूसरे का हाथ थामा था। दोनों की पहली मुलाकात काम के सिलसिले में हुई थी। सामंथा ने राज और कृष्णा डीके की वेब सीरीज 'द फैमिली मैन 2' (The Family Man 2) में काम किया था। इसके बाद दोनों 'सिटाडेल: हनी बनी' (Citadel: Honey Bunny) में भी साथ नजर आए। साथ काम करने के दौरान उनकी नजदीकियों की चर्चा होने लगी थी और बाद में दोनों ने शादी कर ली।
