'बैटल ऑफ गलवान' के बाद माहेश नारायणन संग काम करेंगे सलमान खान? भाईजान की नई पोस्ट ने मचाई हलचल

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 3, 2025, 10:11 AM IST

Salman Khan South Movie: बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) ने अभी हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक पोस्ट शेयर की है। जिसके बाद सलमान खान सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। इसको सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का एक हिंट माना जा रहा है।

Salman Khan South Movie: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान (Battle of Galwan) को लेकर खबरों में हैं। सलमान खान की फिल्म से जुड़े एक बाद एक धांसू अपडेट सामने आ रहे हैं। सलमान खान भी अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस मूवी को लेकर अपडेट देते दिखाई दे रहे हैं। सलमान खान ने फिल्म से सेट से अपनी एक तस्वीर शेयर की थी, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। इन सब के बीच सलमान खान ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से एक नई पोस्ट शेयर की है, जिसको लेकर काफी चर्चा हो रही है। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Salman Khan South Movie

Image Source: Salman Khan/ X

साउथ की फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान

एक्टर सलमान खान एक बार फिर से खबरों में आ गए हैं। इस बार वजह सलमान खान की इंस्टाग्राम स्टोरी है। सलमान खान ने अभी हाल ही में अपनी इंंस्टाग्राम स्टोरी पर मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल (Mohanlal) और ममूटी (Mammootty) की अपकमिंग फिल्म 'पैट्रियट' (Patriot) का टीजर शेयर किया है। इस टीजर पोस्ट को शेयर करते हुए सलमान खान ने एक धांसू सा कैप्शन भी दिया, जो लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रहा है। सलमान खान ने कैप्शन में लिखा, 'इंडिया सिनेमा के तीन बड़े एम को साथ देखना काफी रोमांचक होगा। टीजर रिलीज हो गया है।' आपको बता दें इस फिल्म में मोहनलाल और ममूटी लीड रोल में हैं, तो वहीं डायरेक्टर माहेश नारायणन (Mahesh Narayanan) इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। इस टीजर पोस्ट को देखने के बाद सलमान खान फैंस ने कयास लगाने लगे की ये भाईजान और माहेश नारायणन की आने वाली फिल्म का एक हिंट है। इसके बाद सोशल मीडिया पर सलमान खान ट्रेंड करने लगे।

End of Feed