Rashmika Mandanna को रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा ने दिया लाल गुलाब!! शरमाते हुए एक्ट्रेस ने फूल के साथ ऐसे दिए पोज

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों अपने आने वाली फिल्म कुबेर को लेकर चर्चा में बनी हुई है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने लाल गुलाब के साथ अपनी तस्वीरें शेयर की है, जिसे देखने के बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस को ये फूल विजय ने दिया होगा।

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) इन दिनों छावा की सफलता का आनंद ले रही है। लंबे समय से ऐसी अफवाह हैं कि एक्ट्रेस विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं। हाल ही में ऐसा कहा जा रहा था कि रूमर्ड कपल ओमान में कुछ खास पल बिता रहे थे। अब एक्ट्रेस की एक फोटो वायरल हो रही है, जिसे देखने के बाद फैंस दावा कर रहे है कि एक्ट्रेस को ये लाल गुलाब उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा ने भेजा है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है।

Rashmika Mandanna

Rashmika Mandanna

रश्मिका मंदाना ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसके बाद फैंस कयास लगा रहे हैं कि एक्ट्रेस को उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड विजय देवरकोंडा ने प्रपोजल के रूप में दिया है। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की, जिनमें वह एक सुंदर गुलाबी गुलाब पकड़े हुए बेहद शरमा रही हैं। जिसके बाद फैंस कमेंट की बारिश कर रहे हैं। इन फोटो को पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा-"आखिरी बार आपने खुद को फूल कब दिए थे? बस एक जेंटल रिमाइंडर है कि अक्सर खुद को अप्रीशीएट करें और खुद को धन्यवाद दें... क्योंकि आप दुनिया के सभी प्यार और दया के हकदार हैं।"

End of Feed