ऋषभ शेट्टी ने 'कांतारा' से जुड़े विवाद पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अपने किरदारों को जस्टिफाई करता हूं भले ही...'

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 3, 2025, 12:15 PM IST

Rishab Shetty on Kantara Women Controversy: एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) ने फिल्म कांतारा: चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) की रिलीज के बाद एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान एक्टर एक पुराने विवाद को लेकर अपनी बात रखते हुए नजर आए। ऋषभ शेट्टी का ये बयान खूब वायरल हो रहा है।

Rishab Shetty on Kantara Women Controversy: साउथ के जाने-माने स्टार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म कांतारा चैप्टर 1 को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर काट दिया है। फिल्म को देखने के लिए भारी संख्या में लोग सिनेमाघरों में पहुंच रहे हैं। इन सब के बीच ऋषभ शेट्टी का एक नया इंटरव्यू सामने आया है। इस इंटरव्यू के दौरान कई मुद्दों पर अपनी राय रखते हुए नजर आए। इस इंटरव्यू में ऋषभ शेट्टी ने फिल्म कांतारा (Kantara) पर लगे एक बड़े आरोप पर भी चुप्पी तोड़ी। तो चलिए जानते हैं ऋषभ शेट्टी ने क्या बयान दिया है, जिसने हलचल मचा दी है।

Rishab Shetty on Kantara Women Controversy

Image Source: Timesnow

ऋषभ शेट्टी विवाद पर तोड़ी चुप्पी

ऋषभ शेट्टी एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। ऋषभ शेट्टी ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू दिया है। इस इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने फिल्म कांतारा में महिलाओं को गलत तरीके से दिखाने जाने वाले आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। News18 से बातचीत में इन आरोपों पर जवाब देते कहा, 'मैं ये बिल्कुल नहीं मानता कि कांतारा मर्दों की दुनिया है। पहली फिल्म में मां का किरदार बहुत अहम था।' ऋषभ ने बताया कि फिल्म का क्लाइमेक्स सिर्फ उनके दैव नर्तक किरदार के बारे में नहीं था। 'क्लाइमेक्स में जब मैं दैवीय आत्मा का नृत्य कर रहा था, मां ढोल बजा रही थी। मां का आशीर्वाद लिए बिना वो रिचुअल पूरा नहीं हो सकता था। हमारी फिल्म दिव्यता के बारे में है और मां उस सुपीरियर एनर्जी का प्रतीक है।' ऋषभ ने आगे कहा, 'शिवा का किरदार शुरुआत में विलेन जैसा था, क्योंकि कहानी को ऐसा दिखाना जरूरी था। वो गलत काम करता है, बेखौफ है, लेकिन अपनी मां से डरता है। बुरा सपना देखकर वो रात को मां के पास भागता है और बच्चे की तरह उनके बगल में सोता है। ये उसकी कमजोरी दिखाता है। मेरी सभी फिल्मों में फीमेल कैरेक्टर्स मजबूत होते हैं। कांतारा चैप्टर 1 में कनकावती का रोल भी बहुत दमदार है। मैं अपने किरदारों को जस्टिफाई करता हूं, भले ही क्रिटिक्स का नजरिया अलग हो।'

End of Feed