Ramya Krishnan ने पति कृष्णा वामसी से अलग रहने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं, बताया सच

Ramya Krishnan-Krishna Vamsi: साउथ इंडस्ट्री की फेमस एक्ट्रेस राम्या कृष्णन ने अपने पति से अलग होने की खबरों पर पूर्णविराम लगा दिया है। एक्ट्रेस ने बताया कि वो दोनों शादीशुदा है।

Ramya Krishnan-Krishna Vamsi: साउथ सिनेमा की जानी-मानी एक्ट्रेस राम्या कृष्णन (Ramya Krishnan) अपनी पर्सनल लाइफ के चलते सुर्खियों में बनी हुई हैं। बीते कई दिनों से खबरें आ रही थी कि राम्या कृष्णन और उनके पति फिल्ममेकर कृष्णा वामसी की शादीशुदा जिंदगी में कुछ भी ठीक नहीं है। अब राम्या कृष्णन ने इन तमाम अटकलों पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई से पर्दा उठा दिया है। राम्या कृष्णन ने साफ किया है कि उनका तलाक नहीं हुआ है और दोनों आज भी शादीशुदा हैं। हालांकि प्रोफेशनल जिम्मेदारियों के चलते वे अलग-अलग शहरों में रहते हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: सोनू सूद के बाद Sharad Kapoor की मदद के लिए आगे आए Salman Khan, करेंगे आर्थिक सहायता!)

Ramya Krishnan-Krishna Vamsi

राम्या कृष्णन ने तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी (Pic Credit: Instagram)

राम्या कृष्णन ने अलग रहने की बताई असली वजह

हाल ही में राम्या कृष्णन ने 'Raw Talks with VK' पॉडकास्ट में अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर बात की। इस दौरान उन्होंने पति कृष्णा वामसी से अलग रहने की खबरों पर रिएक्शन देते हुए कहा, 'हम आज भी शादीशुदा हैं लेकिन हम अपनी खुशी से अलग-अलग शहरों में केवल अपने काम की वजह से अलग रह रहे हैं। इसकी वजह पूरी तरह हमारा प्रोफेशन है।' एक्ट्रेस ने यह क्लियर कर दिया कि उनका तलाक नहीं हुआ है। राम्या ने बताया कि उनके अलग-अलग शहरों में रहने के पीछे कोई पारिवारिक विवाद नहीं बल्कि काम से जुड़ी मजबूरियां हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Amitabh Bachchan के क्रिप्टिक पोस्ट ने फैन्स को किया हैरान, इंटरनेट पर मची हलचल)

बेटे की तबीयत की वजह से लिया था अलग रहने का फैसला

राम्या कृष्णन ने बातचीत के दौरान बताया कि जब वह टेलीविजन शोज में काम कर रही थीं, तब उनका परिवार हैदराबाद में रहता था और उन्हें हर 15 दिन में काम के सिलसिले में चेन्नई जाना पड़ता था। इस जर्नी की वजह से उनके बेटे ऋत्विक की हेल्थ पर असर पड़ने लगा था। जब वो घर बाहर जाती थी तो उनका बेटा बीमार पड़ जाता था। ऐसे में बेटे की देखभाल को ध्यान में रखते हुए उन्होंने अलग-अलग शहरों में रहना सही समझा।

End of Feed