'फिर से धुरंधर देख रहा हूं...' Toxic के धमाके के बीच Ram Gopal Varma ने कह दी बड़ी बात

Ram Gopal Varma tweet: यश की ‘टॉक्सिक’ की रिलीज के बीच राम गोपाल वर्मा का पोस्ट चर्चा में है। उन्होंने कहा कि वह रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ को एक बार फिर देखने वाले हैं।

Ram Gopal Varma Tweet: आज यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ (Toxic) सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है और इसे लेकर सोशल मीडिया से लेकर बॉक्स ऑफिस तक खूब चर्चा हो रही है। फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन इसकी कमाई को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। कई लोगों का मानना है कि ‘टॉक्सिक’ रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ को बॉक्स ऑफिस पर कड़ी टक्कर दे सकती है। इसी बीच फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा (Ram Gopal Varma) का एक पोस्ट चर्चा में आ गया है। ‘टॉक्सिक’ की रिलीज के बीच उन्होंने कहा है कि वह अब ‘धुरंधर’ को दोबारा देखने वाले हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-क्या धुरंधर का लाइफटाइम रिकॉर्ड तोड़ पाएगी यश की Toxic?)

Ram Gopal Varma tweet (1)

राम गोपाल वर्मा ने कही ये बात (pic credit-instagram)

राम गोपाल वर्मा ने कही ये बात

फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'अब फिर से धुरंधर देख रहा हूं।” उनका यह पोस्ट ऐसे समय पर आया है, जब रिपोर्ट्स सामने आईं कि ‘टॉक्सिक’ ने ‘धुरंधर’ के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। यश की ‘टॉक्सिक’ को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। कुछ लोग फिल्म के शानदार विजुअल्स, सिनेमैटोग्राफी और यश की एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ दर्शकों का मानना है कि फिल्म की कहानी में गहराई की कमी है। यह पहली बार नहीं है जब राम गोपाल वर्मा ने दोनों फिल्मों की तुलना पर अपनी राय रखी हो। ‘टॉक्सिक’ पहले मार्च 2026 में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ से क्लैश करने वाली थी। फरवरी 2026 में वर्मा ने इस मुकाबले पर एक लंबा पोस्ट लिखा था। उनका कहना था कि यह नॉर्थ बनाम साउथ या बॉलीवुड बनाम सैंडलवुड की लड़ाई नहीं है, बल्कि सिनेमा की दो अलग-अलग सोच का मुकाबला है। उन्होंने दावा किया था कि ‘धुरंधर’ दर्शकों की समझ का सम्मान करती है, जबकि ‘टॉक्सिक’ दर्शकों को कम समझदार मानती है।

End of Feed