अल्लू अर्जुन और कोनिडेला परिवार के बीच तनाव की खबर लंबे समय से सामने आ रही है। इसी बीच एक बड़ा हिंट मिला है, जिससे पता चल रहा है कि सही में दोनों के बीच अनबन चल रही है। हाल ही में अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने राम चरण की फिल्म 'गेम चेंजर' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर कॉमेंट किया था। जिसके बाद राम चरण ने अपने भाई अल्लू अर्जुन को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया है। फैंस को ये चीजें देखकर काफी ज्यादा हैरानी हो रही है।
Ram Charan
अब पैंस को लग रहा है कि दोनों के परिवार के बीच चीजें ठीक नहीं चल रही है। ये खबर तब से चर्चा में आई थी जब अल्लू अर्जुन ने अपने चाचा पवन कल्याण का साथ देना छोड़ उनके ऑपोजिट मैदान में खड़े शिल्पा रविचंद्र किशोर रेड्डी का समर्थन किया था। फोटो वायरल होने के बाद लोगों ने काफी बातें बनाई थी। साथ ही परिवार के बीच अनबन की अफवाहें तेजी से फैली थी। बता दें राम चरण ने इंस्टाग्राम से अर्जुन को अनफॉलो कर दिया है, लेकिन एक्टर उनके छोटे भाई अल्लू सिरीश को फॉलो करते हैं। राम चरण की पत्नी अभी भी अल्लू अर्जुन को फॉलो करती हैं। वही अल्लू अर्जुन की पत्नी स्नेहा रेड्डी भी राम चरण और उनकी पत्नी को फॉलो करती हैं, लेकिन अल्लू अर्जुन पत्नी स्नेहा रेड्डी के अलावा किसी को फॉलो नहीं करते हैं।
अल्लू अर्जुन के पिता ने किया कमेंट
राम चरण हाल ही में 'गेम चेंजर' में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर पाई थी। रिपोर्ट के अनुसार ये फिल्म अपने बजट की आधी भी कमाई नहीं कर पाई थी। हाल ही में एक इवेंट के दौरान अल्लू अर्जुन के पिता अल्लू अरविंद ने कहा, 'दिल राजू ने हाल ही में इतिहास रचा है, उनकी एक फिल्म (नीचे की तरफ इशारा किया) और दूसरी फिल्म (ऊपर की तरफ इशारा किया)। उनके यहां इनकम टैक्स रेड भी हुई और एक हफ्ते में ही उनके साथ बहुत कुछ हो गया। ये वीडियो वायरल होने के बाद फैंस का कहना था कि अल्लू अरविंद राम चरण की फिल्म का मजाक बना रहे थे।
