Ram Charan और उपासना ने 3 साल बाद दिखाया बेटी का चेहरा, 'प्रेग्नेंट' सामंथा रुथ प्रभु ने लुटाया प्यार

Ram Charan Upasana Revealed Their Daughter Face: साउथ एक्टर राम चरण और उपासना ने अपनी बेटी क्लिन कारा का चेहरा रिवील कर दिया है। उपासना की तरफ के खूबसूरत फोटो शेयर की गई।

Ram Charan Upasana Revealed Their Daughter Face: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) और उनकी पत्नी उपासना (Upasana) तीन बच्चों के माता पिता हैं। कपल ने अपने बच्चों को मीडिया और लाइमलाइट से पूरी तरह दूर कर रखा है। राम चरण की पहली बेटी क्लिन का जन्म 2023 में हुआ था और फिर कपल ने 31 जनवरी 2026 के जुड़वां बच्चों का स्वागत किया था। फैंस कपल के बच्चों की एक झलक देखना चाहते थे। अब राम चरण उपसना की तरफ से अपनी बेटी का चेहरा दिखाया गया है। कपल ने अपनी बेटी के साथ पहली फोटो शेयर की है, जिसमें उसका चेहरा दिख रहा है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: प्रेग्नेंट हैं Samantha Ruth Prabhu? व्हाइट टी-शर्ट में साफ दिखा एक्ट्रेस का बेबी बंप, हैरान हुए फैंस)

ram charan-upasana

ram charan-upasana (photo credit-instagram)

उपासना और राम चरण ने दिखाया बेटी का चेहरा

राम चरण और उपासना की बेटी क्लिन कारा तीन साल की हो गई हैं और अब फाइनली कपल की तरफ से वो फोटो शेयर की गई है, जिसमें बेटी का चेहरा साफ दिख रहा है। उपासना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बेटी और पति रामचरण के साथ एक फोटो शेयर की, जिसके जरिए कपल ने बेटी को दुनिया से मिलवाया है। इस तस्वीर में राम चरण और उपासना ने अपनी गोद में बेटी को पकड़ा हुआ है। दोनों ने मिलकर बेटी को संभाला है और क्लिन कारा के चेहरे पर प्यारी सी स्माइल है। अपनी क्यूट स्माइल में क्लिन ने फैंस का ध्यान खींच लिया है। पहली फोटो से ही क्लिन फैंस की फेवरेट बन गई है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: कब और कहां होगी Aamir Khan की तीसरी शादी? गर्लफ्रेंड गौरी संग एक्टर ने की पूरी तैयारी; किया खुलासा)

    उपासना की बेटी पर सामंथा रुथ ने लुटाया प्यार

    उपासना ने अपनी बेटी क्लिन कारा का चेहरा खास दिन पर रिवील किया है। आज क्लिन तीन साल की हो गई है। बेटी के बर्थडे के मौके पर उपासना ने ये तस्वीर फैंस को दिखाई है। इस तस्वीर के साथ राम चरण की लविंग वाइफ ने कैप्शन में लिखा, 'हैप्पी बर्थडे क्लिन कारा, हमारी प्यारी सी नन्ही बच्ची।' क्लिन कारा की इस क्यूट तस्वीर में सामंथा रुथ प्रभु ने खूब प्यार लुटाया है। सामंथा ने रोती हुई आंखों और लाल दिल वाले इमोजी के साथ कमेंट किया। वहीं, फैंस भी इस तस्वीर पर ढेर सारे प्यार भरे कमेंट्स कर रहे हैं।

    राम चरण ने की थी पेरेंटिंग पर बात

    राम चरण ने टाइम्स नाउ से खास बातचीत में पिता बनने का अनुभव शेयर किया था। उन्होंने बताया था कि वे बच्चों की देखभाल में उपासना का साथ पूरी तरह देते हैं। इस मौके पर उन्होंने पत्नी उपासना को घर की बॉस बताया था और कहा था कि घर में उन्ही की चलती हैं। जैसा जैसा वह बताती हैं वैसा वह कर देते हैं।

    End of Feed