Ram Charan-Allu Arjun attend Sai Dharam Tej's Engagement: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता साई धर्म तेज (Sai Dharam Tej) ने अपनी लाइफ के नए चैप्टर की शुरुआत की है। अभिनेता ने अपनी लॉन्गटाइम गर्लफ्रेंड किरणमयी के साथ सगाई कर ली है। 5 नवंबर 2026 को साई धर्म तेज और किरणमयी की सगाई की पिक्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर साउथ का चर्चित मेगा परिवार एक साथ नजर आया। राम चरण, अल्लू अर्जुन और वरुण तेज समेत परिवार के कई बड़े सितारों ने कपल की खुशियों में हिस्सा लिया। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Aishwarya Rai ने लाल साड़ी में बिखेरा हुस्न का जलवा, Abhishek Bachchan संग दिवाली पार्टी में हुईं शामिल)
साई धर्म तेज और किरणमयी की सगाई में शामिल हुआ पूरा परिवार
साई धर्म तेज और किरणमयी की हुई सगाई
साई धर्म तेज और किरणमयी ने अपनी सगाई को बेहद निजी और पारिवारिक रखा। इस खास अंदाज में परिवार के करीबी सदस्य शामिल हुए। सगाई की तस्वीर सामने आते ही फैंस ने कपल को सोशल मीडिया पर बधाइयां देना शुरू कर दिया। साई धर्म तेज की सगाई की सबसे खास बात यह रही कि इस मौके पर पूरा मेगा परिवार एक साथ नजर आया। परिवार के सदस्यों की खुशी और कपल के साथ उनकी तस्वीरों ने फैंस का दिल जीत लिया।
राम चरण और अल्लू अर्जुन ने दी बधाई
साई धर्म तेज की सगाई में उनके करीबी रिश्तेदार और साउथ के बड़े सितारे राम चरण और अल्लू अर्जुन भी शामिल हुए। राम चरण ने परिवार के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर करते हुए कपल को बधाई दी। उन्होंने लिखा, 'बधाई हो, प्रिय साई-किरन इस खूबसूरत नई शुरुआत के लिए। आप दोनों को हमेशा प्यार, साथ और जिंदगी भर खुशियां मिलें। आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं!" राम चरण की इस पोस्ट के बाद फैंस ने भी साई और किरणमयी को नई जिंदगी की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Ramayana BO Collection Day 1: रणबीर-यश की फिल्म नहीं लगा पाई सेंचुरी, भारत में कमाए इतने करोड़)
सगाई में शामिल हुए मेगा परिवार के ये सितारे
साई धर्म तेज और किरणमयी की सगाई में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। इस खास मौके पर राम चरण, अल्लू अर्जुन, वरुण तेज, अल्लू सिरिश, वैष्णव तेज, निहारिका कोनिडेला और अकीरा नंदन समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साई धर्म तेज और किरणमयी की शादी 10 दिसंबर 2026 को हो सकती है। हालांकि, शादी की तारीख को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।
