'रजनी कोई घटिया इंसान नहीं हैं' Thalapathy Vijay के मुख्यमंत्री बनने पर खुश नहीं हैं Rajinikanth?

Rajinikanth On CM Thalapathy Vijay: अभिनेता रजनीकांत इन दिनों ट्रोल हो रहे हैं। उन पर आरोप लगा है कि वह थलापति विजय से जल रहे हैं। इस पर अब रजनीकांत ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर चुप्पी तोड़ी है।

Rajinikanth On CM Thalapathy Vijay: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार थलापति विजय तमिलनाडु की राजनीति में उतरे तो तमाम नेताओं को चारों खाने चित कर दिए। तमिलगा वेत्री कझगम (टीवीके) के जरिए थलापति विजय ने तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों में जबरदस्त प्रदर्शन किया। अब वह तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन चुके हैं। थलापति विजय को साउथ इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स ने बधाई दी। इसी कड़ी में अभिनेता रजनीकांत (Rajinikanth) से भी थलापति विजय (CM Thalapathy) की जीत पर सवाल किया गया, लेकिन अभिनेता ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की। बल्कि उन्होंने मीडिया के सामने हाथ जोड़कर जाना ही सही समझा। रजनीकांत के इस रिएक्शन पर ढेर सारे सवाल उठे, जिस पर अब उन्होंने जवाब दिया है। (ये भी पढ़ें: Karuppu Box Office Collection: दूसरे दिन डबल हुई 'करुप्पु' की कमाई, तोड़े कई रिकॉर्ड)

rajinikanth on Thalapathy Vijay

rajinikanth on Thalapathy Vijay (photo credit- instagram)

    थलापति विजय से जलते हैं रजनीकांत?

    अभिनेता रजनीकांत ने थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनने पर पीटीआई से खास बातचीत की। इस मौके पर उनसे पूछा गया कि थलापति विजय के मुख्यमंत्री बनने से उन्हें जलन होती है? इस पर अभिनेता ने कहा, 'मैंने एयरपोर्ट पर विजय के बारे में सवाल का जवाब नहीं दिया। मैं राजनीति से दूर हूं। जब मैं राजनीति में नहीं हूं तो मुझे विजय से जलन क्यों होगी? शायद अगर कमल हासन मुख्यमंत्री होते, तो मुझे जलन होती। लेकिन ऐसा नहीं होता। मेरे और विजय के बीच एक पीढ़ी का अंतर है, इसीलिए मैंने पहले ही कहा है कि अगर विजय मेरे साथ चुनाव लड़े, तो मैं भी अच्छा नहीं, उनके लिए भी अच्छा नहीं। मैं उन्हें बचपन से देख रहा हूं।' (ये भी पढ़ें: Vicky Kaushal के बर्थडे पर कटरीना कैफ ने फैंस को दिया गिफ्ट, दिखाई बेटे Vihaan की पहली झलक)

    rajinikanth on Thalapathy Vijay (photo credit- instagram)

      विजय की जीत पर क्या बोले रजनीकांत

      रजनीकांत आगे कहा, 'विजय कम उम्र में मुख्यमंत्री बने हैं। उन्होंने दो बड़ी पार्टियों के खिलाफ अकेले खड़े होकर जीत हासिल की। मुझे उनसे जलन नहीं हो रही। यह हैरानी और खुशी की बात है। लोगों को विजय से उम्मीदें हैं। मुझे उम्मीद है कि वे इन्हें पूरा करेंगे। मुझे सिर्फ ट्रेडिशन के लिए विजय से मिलना पसंद नहीं है। लोगों को विजय को दो साल के लिए छोड़ देना चाहिए। उन्हें डिस्टर्ब नहीं करना चाहिए।'

      थलापति विजय को छोड़ एम.के. स्टालिन से मिलने क्यों गए रजनीकांत?

      रजनीकांत ने ये भी कहा कि चुनाव के नतीजों के बाद मेरी बहुत आलोचना हुआ है और इसी वजह से मैंने ये प्रेस कॉन्फ्रेंस रखी। अगर मैं इनका जवाब नहीं दूंगा, तो इन्हें ही सच मान लिया जाएगा। चुनाव नतीजों के बाद, मैं एम.के. स्टालिन से मिलने गया था और यह बात आलोचना का विषय बन गई। हमारी दोस्ती राजनीति से परे है। मुझे इस बात का दुख हुआ कि एम.के. स्टालिन कुलाथुर से हार गए। रजनी कोई घटिया या इतना गिरा हुआ व्यक्ति नहीं है, जो किसी भी अन्य विषय पर बेवजह कुछ भी बोले। जैसे ही मुख्यमंत्री चुनाव जीते, मैंने तुरंत उन्हें बधाई दी।'

      End of Feed