Sukumar Reviews Avatar Fire And Ash: हॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर जेम्स कैमरून की फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' आज यानी 19 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस बहुप्रतीक्षित साइंस फिक्शन फिल्म को देखने के लिए दर्शकों के अंदर अलग ही हाइप देखी है। ऐसा इसलिए भी है क्योंकि उन्होंने इस मूवी के लिए काफी लंबा इंतजार किया। टिकट खिड़की पर 'अवतार 3' ने शानदार एडवांस बुकिंग दर्ज कराई। रिलीज से पहले अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' के निर्देशक सुकुमार ने जेम्स कैमरून के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'अवतार: फायर एंड ऐश' क लेकर अपनी राय रखी है। सुकुमार ने बताया 'अवतार फायर एंड ऐश' एक फैमिली फिल्म है, जो आपको शानदार थिएटर एक्सपीरियंस देने वाली है।
Pic Credit: Instagram
'अवतार: फायर एंड ऐश' का सुकुमार ने कर डाला रिव्यू
इस दौरान सुकुमार ने 'अवतार 3' को तेलुगु मूवीज की तरह इमोशंस से भरपूर बतायाहै। 'अवतार: फायर एंड ऐश' सभी दर्शकों के लिए एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव होने वाला है। सुकुमार ने सभी लोगों से यह भी रिक्वेस्ट करते हुए कहा कि वो इसे सिनेमाघरों में ही जाकर देखें। सुकुमार ने 'अवतार 3' पर खूब प्यार बरसाया और बताया कि यह फिल्म बाकी हॉलीवुड फिल्मों से क्यों अलग है। 'अवतार 3' के निर्माताओं ने यूट्यूब पर सुकुमार द्वारा रिव्यू किए जाने का एक वीडियो शेयर किया। 'पुष्पा 2' के निर्देशक ने कहा, 'जेम्स कैमरून… वो तो पैंडोरा से आए हैं। निर्देशकों के लिए वो एक अवतार हैं। हम तो बस इंसान हैं।' सुकुमार को लगता है कि फैमिली को एक साथ यह मूवी देखनी चाहिए।
सुकुमार ने आगे कहा, 'मैंने फिल्म अकेले देखी लेकिन मुझे जरा भी अकेलापन महसूस नहीं हुआ। मुझे ऐसा लगा जैसे मैं पैंडोरा की किसी दूसरी दुनिया में पहुंच गया हूं। मुझे तो यह भी पता नहीं चला कि मेरे आस-पास कौन है और कौन नहीं।' सुकुमार ने आगे कहा कि इस मूवी में तेलुगु फिल्मों की तरह ही भर-भरके इमोशंस हैं। फिल्म के सभी किरदार शानदार हैं। यह फिल्म एक शानदार थिएट्रिकल एक्सपीरियंस शेयर करती है।
