साउथ मूवीज

Pushpa 2 : 'श्रीवल्ली' के साथ थिरकने को तैयार हैं 'पुष्पा राज', गाने के पोस्टर में दिखा जोड़ी का धांसू अंदाज

Pushpa 2 Second Single :यह एक डूओ सॉन्ग होने वाला है इसमें अल्लू और रश्मिका( Rashmika Mandanna) की जोड़ी थिरकती नजर आएगी। मेकर्स ने गाने का पोस्टर रिलीज किया है और बताया है कब आ रहा है ये गाना।

Image

Pushpa 2 Second Single Release on this date

Pushpa 2 Second Single : इस साल की साउथ की सबसे बड़ी फिल्म में से एक पुष्पा 2( Pushpa 2) कुछ ही महीनों में रिलीज होने को तैयार है। अल्लू अर्जुन ( Allu Arjun) स्टार मूवी का टाइटल ट्रैक इन दिनों हर जगह धूम मचा रहा है। पहला सिंगल रिलीज करने के बाद अब मेकर्स ने फिल्म का दूसरा गाना रिलीज करने का प्लान बनाया है। जो एक डूओ सॉन्ग होने वाला है इसमें अल्लू और रश्मिका( Rashmika Mandanna) की जोड़ी थिरकती नजर आएगी। मेकर्स ने गाने का पोस्टर रिलीज किया है और बताया है कब आ रहा है ये गाना

पुष्पा 2 का दूसरा सिंगल जिसका नाम सूसेकी है , यह एक डूओ सॉन्ग है जो पहले पार्ट की तरह रश्मिका अल्लू अर्जुन की जोड़ी के साथ हिट देने के लिए तैयार है। मेकर्स ने पोस्टर जारी करते हुए बताया है कि गाना कल , 29 मई को 11:07 पर रिलीज होने जा रहा है। पोस्टर पर नजर डाले तो अल्लू अर्जुन साधारण टी-शर्ट और ट्रैक पैंट में दिखाई दे रहे हैं वहीं रश्मिका टी शर्ट- जीन्स के साथ दिखाई दे रही है। तस्वीर देखकर लग रहा है कि यह गाने की बीटीएस तस्वीर है। इस पोस्टर पर फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। रिलीज से पहले ही गाने को हिट बताया जा रहा है।

बताते चले कि पुष्पा 2 अगस्त 15, 2024 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म का पहला पार्ट 2021 में आया था जिसने बॉक्स ऑफिस के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। फिल्म साउथ से लेकर पूरे इंडिया में मेगा हिट साबित हुई थी। अब फैंस को पुष्पा 2 से भी यही आशा नजर आ रही है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article