पुष्पा 2 की बम्पर सफलता के बाद नाम बदलेंगे अल्लू अर्जुन!! ज्योतिषी की सलाह पर करेंगे 2 बड़े बदलाव

Allu Arjun changing his name: साउथ कलाकार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने कुछ दिनों पहले पुष्पा 2 (Pushpa 2) की बम्पर सफलता से लोगों को हिलाकर रख दिया है। इस फिल्म ने सारे बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि वो भारत के सबसे बड़े स्टार बन गए हैं। पुष्पा 2 की बम्पर सफलता के बाद अल्लू अर्जुन ने अपना नाम बदलने का प्लान बनाया है।

Allu Arjun changing his name: अभिनेता अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) इन दिनों पुष्पा 2 की बम्पर सफलता को एन्जॉय कर रहे हैं। डायरेक्टर सुकुमारन द्वारा बनाई गई पुष्पा 2 ने बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया और अल्लू अर्जुन को भारत का सबसे बड़ा एक्शन स्टार बना दिया। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन की एक्टिंग की भी खूब तारीफ हुई थी। पुष्पा 2 (Pushpa 2) के बाद अल्लू अर्जुन अपनी अगली फिल्म के लिए कमर कस रहे हैं लेकिन इसी बीच उनको लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार एक्टर ने ज्योतिषी के कहने पर अपने नाम में बदलाव करने का फैसला लिया है।

Allu Arjun Name Change

कोईकोई डॉट कॉम और सिने जोश की एक खबर के अनुसार, अल्लू अर्जुन इन दिनों अपने नाम की स्पेलिंग में बदलाव करने की सोच रहे हैं। सिनेजोश ने अपनी रिपोर्ट में बताया है, अल्लू अर्जुन अपने नाम की स्पेलिंग में एक-एक अतिरिक्त अक्षर जोड़ने की सोच रहे हैं। ज्योतिषी ने उन्हें सलाह दी है कि ऐसा करने से उनके करियर में ग्रोथ हो गी और उन्हें सफलता की नई ऊंचाइयां छूने को मिलेंगी। अल्लू अर्जुन ने अभी तक इन खबरों पर पक्की मुंहर नहीं लगाई है और थोड़े दिन विचार करने के लिए मांगे हैं।

End of Feed