Thalapathy Vijay के तमिलनाडु चुनाव 2026 जीतने से गदगद हुईं प्रोड्यूसर चार्मी कौर, तृषा कृष्णन को बताया 'लकी मैस्कॉट'

Charmme Kaur Calls Trisha Krishnan 'Lucky Mascot': तमिलनाडु चुनाव 2026 में थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की बड़ी जीत के बाद प्रोड्यूसर चार्मी कौर ने तृषा कृष्णन को 'लकी मैस्कॉट' बताया है।

Charmme Kaur Calls Trisha Krishnan 'Lucky Mascot': साउथ सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) की पार्टी 'तमिलगा वेट्री कझगम' (TVK) ने तमिलनाडु चुनाव 2026 में बड़ी जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। इतनी बड़ी जीत के बाद अब थलापति विजय तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के दावेदार बन गए हैं। विजय की जीत ने 50 सालों से साशन कर रहीं द्रविड़ मुनेत्र कझगम (DMK) और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कझगम (AIADMK) जैसी राजनीतिक पार्टियों को बड़ी मात दी। खास बात यह रही कि 4 मई यानी इलेक्शन रिजल्ट के दिन थलापति विजय की कथित गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस तृषा कृष्णन का जन्मदिन भी रहा। एक तरफ विजय को साउथ के कई बड़े-बड़े एक्टर्स ने तमिलनाडु चुनाव 2026 की जीत की बधाई दी तो प्रोड्यूसर चार्मी कौर ने सोशल मीडिया पर तृषा को 'लकी मैस्कॉट' बताया। (इसे भी पढ़ें: इश्क में 5 बार बदकिस्मत रहीं Huma Qureshi को मिला जीवनसाथी !! बनते-बनते रह गईं सलमान की भाभी)

Charmme Kaur Calls Trisha Krishnan 'Lucky Mascot'

चार्मी कौर ने तृषा को बताया 'लकी मैस्कॉट' (Pic Credit: Instagram)

चार्मी कौर ने की तृषा कृष्णन की जमकर तारीफ

प्रोड्यूसर चार्मी कौर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तृषा कृष्णन और पुरी जगन्नाथ के साथ एक फोटो शेयर की। चार्मी कौर ने तृषा की तारीफ करते हुए एक पोस्ट भी लिखा। उन्होंने कैप्शन दिया, 'तुम्हारे इस खास दिन पर खास जश्न, तुम मेरी लकी मैस्कॉट हो।' उन्होंने आगे कहा कि तृषा का 43वां जन्मदिन इतिहास के पन्नों में 'जीत' के तौर पर दर्ज होगा। इतना ही चार्मी कौर ने तृषा को उनके जन्मदिन की ढेर सारी बधाईयां भी दीं।

लक्ष्मी मांचू ने भी कहा कि एक्ट्रेस को यह उनके जन्मदिन का सबसे बेहतरीन तोहफ़ा मिला है। (इसे भी पढ़ें: मां बनने के बाद पहली बार स्पॉट हुईं Katrina Kaif, विक्की कौशल भी आए नजर)

End of Feed