Varanasi के लिए Priyanka Chopra ने कसी कमर, सोशल मीडिया पर दिया अपडेट

Varanasi Update: एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी को लेकर प्रियंका चोपड़ा ने अपडेट दिया है। ग्लोबल स्टार का एक सोशल मीडिया पोस्ट इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Varanasi Update: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धमाल मचाने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा अब भारतीय फिल्मों में वापसी कर रही है। दिग्गज फिल्ममेकर की फिल्म वाराणसी (Varanasi) में प्रियंका चोपड़ा अहम भूमिका निभाएंगी। इस बीच प्रिंयका चोपड़ा ने मूवी को लेकर अपडेट दिया है। एक्ट्रेस का एक सोशल मीडिया पोस्ट सामने आया है, जो कि हर तरफ वायरल हो रहा है। आइए नजर डालते है पोस्ट पर...(ये भी पढ़ें-Priyanka Chopra के हाथ लगी बड़ी हॉलीवुड फिल्म, Orlando Bloom संग पहली बार करेंगी काम)

priyanka chopra mandakini

प्रियंका चोपड़ा ने वाराणसी को लेकर दिया अपडेट (pic credit-instagram)

प्रियंका चोपड़ा ने वाराणसी को लेकर दिया अपडेट (pic credit-instagram)

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया अपडेट

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एसएस राजामौली की बड़ी फिल्म वाराणसी में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में उनके साथ महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताया कि वह जल्द ही फिल्म की टीम को दोबारा जॉइन करने वाली हैं। प्रियंका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक सेल्फी शेयर की, जिसमें वह ब्लैक आउटफिट, सनग्लासेस और डेनिम कैप में नजर आईं। इसके साथ उन्होंने फिल्म के ऑफिशियल हैंडल को टैग करते हुए लिखा, 'वाराणसी फिल्म चलो शुरू करते हैं।' इससे साफ हो गया कि वह जल्द ही फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगी। इससे पहले प्रियंका फरवरी में फिल्म की शूटिंग का एक हिस्सा पूरा कर चुकी हैं।

End of Feed