दीपिका पादुकोण के बाद प्रकाश राज से भी हुआ संदीप रेड्डी वांगा का मतभेद, बीच में छोड़ दी 'स्पिरिट'?

Prakash Raj Out from Spirit: संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही फिल्म 'स्पिरिट' लगातार चर्चा में बनी हुई है। अब जो बड़ी जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इस मूवी से प्रकाश राज बाहर हो गए हैं। आइए जानते हैं उनके बाहर होने क्या कारण है?

Prakash Raj Out from Spirit: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) के निर्देशन में बन फिल्म 'स्पिरिट' ऑफर हुई थी। इस मूवी के लिए बढ़ती डिमांड के चलते निर्माताओं ने दीपिका पादुकोण को 'स्पिरिट' से बाहर कर दिया था। दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद अब दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज (Prakash Raj) को लेकर खबरें आ रही हैं कि उन्होंने भी 'स्पिरिट' को छोड़ दिया है। कहा जा रहा है कि संदीप रेड्डी वंगा के साथ हुए क्रिएटिव इशू के चलते प्रकाश राज ने फिल्म 'स्पिरिट' (Spirit) से बाहर होने का फैसला किया है।

Prakash Raj Out from Spirit

Pics Credit: Instagram

जानिए प्रकाश राज ने क्यों छोड़ दी 'स्पिरिट'...

OTTplay के मुताबिक कथित तौर एक सीन के लेकर प्रकाश राज और संदीप रेड्डी वांगा के बीच तनाव पैदा हुआ। सूत्रों का दावा है कि प्रकाश राज और संदीप रेड्डी वांगा के बीच इस सीन को लेकर काफी बहस भी हुई है। यही वजह हिया कि प्रकाश राज ने इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया है। अटकलें यह भी हैं कि सेट पर हुई दिक्कतों और काम करने के तरीकों में अंतर की वजह से यह विवाद शुरू हुआ था। हालांकि प्रकाश राज और संदीप रेड्डी वांगा के बीच मतभेद होने की खबरों को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। (इसे भी पढ़ें: Aruna Irani से तीसरी शादी करना चाहते थे Mehmood, बोलीं 'उन्होंने मेरा प्यार में खूब फायदा...')

End of Feed