संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट में रवि तेजा के बेटे की एंट्री, इस निर्देशक का बेटा भी करेगा प्रभास के साथ काम

New Entry in Spirit: प्रभास-तृप्ति डिमरी की फिल्म 'स्पिरिट' को लेकर बैक टू बैक अपडेट सामने आ रही है। जिसने फैंस को उत्साहित कर दिया है। इस फिल्म में काम करने के लिए बड़े से बड़े स्टार जुड़ रहे हैं। हाल ही में मेकर्स ने मुहूर्त शॉट से कुछ फोटोज शेयर की, जिसमें फैंस का ध्यान दो नए लोगों पर गया है।

New Entry in Spirit: प्रभास और तृप्ति डिमरी( Tripti Dimri) की फिल्म स्पिरिट फ्लोर पर आ गई है। हाल ही में फिल्म का मुहूर्त शूट हुआ और स्टार्स की टोली ने पूजा के साथ फिल्म का मुहूर्त किया। स्पिरिट अगले साल की बिग बजट- एक्शन फिल्मों में से एक है। जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में बहुत कुछ ऐसा है जो पहली-पहली बार हो रहा है। यानि संदीप रेड्डी वांगा( Sandeep Reddy Vanga) का प्रभास ( Prabhas) के साथ काम करना, फिल्म में तृप्ति-प्रभास की जोड़ी का बनना और अब इसमें दो और नए नाम जुड़ गए हैं। वो यह कि सुपरस्टार रवि तेजा( Ravi Teja) के बेटे फिल्म में बतौर असिस्टेंट काम कर रहे हैं। यही नहीं निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के बेटे भी इस टोली का हिस्सा बनें हैं।

New Entry in Spirit

हाल ही में मेकर्स ने मुहूर्त शॉट से कुछ फोटोज शेयर की, तस्वीरों को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास के बेटे मनोज ऋषि और अभिनेता रवि तेजा ( Ravi Teja) के बेटे महाधन( Mahadhan) , इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म की निर्देशन टीम का हिस्सा बने हैं। संदीप रेड्डी वांगा को असिस्ट करते हुए वे सेट पर अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। मनोज ऋषि इससे पहले विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम में निर्देशक गौतम तिन्नानुरी का असिस्टेंट रह चुके हैं। वहीं, रवि तेजा के बेटे महाधन हाल ही में 18 साल के हुए हैं और स्पिरिट के साथ अपने करियर की शुरुआत कर रहे हैं। इस लॉन्च इवेंट में त्रिप्ति डिमरी( Tripti Dimri) और निर्माता भूषण कुमार भी मौजूद थे। फिल्म का निर्माण प्रणय रेड्डी वांगा, कृष्ण कुमार और प्रभाकर रेड्डी वांगा मिलकर कर रहे हैं। प्रभास के साथ-साथ फिल्म में प्रकाश राज, कंचना और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आएंगे।

End of Feed