Anirudh-Kavya Maran को पीएम मोदी ने दी शादी की बधाई, चेन्नई रिसेप्शन में पहुंचे CM विजय समेत ये सितारे

  • Authored by: अभय
  • Updated Nov 21, 2026, 09:29 PM IST

Anirudh Ravichander-Kavya Maran Reception: अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) और काव्या मारन (Kavya Maran) के ग्रैंड रिसेप्शन में फिल्म, क्रिकेट और राजनीति जगत की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

Anirudh Ravichander-Kavya Maran Reception: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अनिरुद्ध रविचंदर (Anirudh Ravichander) और बिजनेसवुमन काव्या मारन (Kavya Maran) इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों ने हाल ही में शादी कर अपनी जिंदगी के नए सफर की शुरुआत की है। शादी के बाद अब चेन्नई में उनके ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन की तैयारियां चल रही हैं, जिसमें फिल्म, क्रिकेट और राजनीति जगत की कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। इस खास समारोह से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की ओर से नवविवाहित जोड़े के लिए भेजा गया बधाई संदेश सामने आया है। पीएम मोदी ने एक खास चिट्ठी के जरिए अनिरुद्ध और काव्या को शादी की शुभकामनाएं दी हैं।

Anirudh Ravichander-Kavya Maran Reception

अनिरुद्ध रविचंदर-काव्या मारन की शादी पर पीएम मोदी ने भेजा खास संदेश, चेन्नई रिसेप्शन से पहले दी बधाई (Image Source: Sun News/X)

टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें:Teja Sajja ने गर्लफ्रेंड Mourya से की सगाई, सामने आई Cute फोटोज

पीएम मोदी ने चिट्ठी लिखकर दी बधाई

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 नवंबर को अनिरुद्ध और काव्या को शादी की शुभकामनाएं देते हुए एक पत्र भेजा था। इस पत्र की तस्वीरें 21 नवंबर को चेन्नई में होने वाले रिसेप्शन से कुछ घंटे पहले सामने आईं। पीएम मोदी ने यह चिट्ठी काव्या के माता-पिता कलानिधि मारन (Kalanithi Maran) और कावेरी मारन (Kavery Maran) को संबोधित करते हुए लिखी थी। इसमें उन्होंने कपल को जीवनभर के साथ और विश्वास के सफर की शुरुआत के लिए बधाई दी। साथ ही उन्होंने कामना की कि दोनों के बीच प्यार और अपनापन हर गुजरते दिन के साथ बढ़ता रहे और उनका वैवाहिक जीवन खुशहाल हो। प्रधानमंत्री ने शादी के समारोह में आमंत्रित करने के लिए मारन परिवार का आभार भी जताया। पीएम मोदी के अलावा कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने भी अनिरुद्ध और काव्या को शादी की बधाई दी है। उन्होंने 23 अक्टूबर को काव्या के माता-पिता को पत्र लिखकर पूरे परिवार को शुभकामनाएं दी थीं। सोनिया ने नवविवाहित जोड़े के लिए प्यार, दोस्ती और खुशियों से भरी जिंदगी की कामना की।

End of Feed