Peddi Postpone: साउथ के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म पेड्डी (Peddi) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। राम चरण की फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में राम चरण की फिल्म का एक पोस्टर सामने आया था। इसके बाद फिल्म की ट्रेलर की रिलीज डेट को लेकर भी खबरें सामने आई थीं। इन सब के बीच अब एक ऐसी न्यूज आई है जो फैंस का दिल तोड़ देगी। राम चरण की फिल्म पेड्डी को पोस्टपोन कर दिया गया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म पेड्डी अब कब रिलीज होने वाली है।
Image Source: Peddi Movie
ये भी पढ़ें: Peddi Pehelwan Glimpse: राम चरण का ट्रांसफॉर्मेशन देख फैन्स की खुल गई आंखें, देखें वीडियो
पोस्टपोन हुई 'पेड्डी'
राम चरण की बहुत चर्चित तेलुगु फिल्म पेड्डी फिर से सुर्खियों में है। नई रिपोर्ट्स में फिल्म के रिलीज डेट आगे बढ़ने की खबर आ रही है। राम चरण की ये फिल्म पहले भी कई बार डिले हो चुकी है। फिल्म पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन प्रोडक्शन पूरा न होने की वजह से वो डेट मिस हो गई। इसके बाद मेकर्स ने आधिकारिक रूप से रिलीज डेट 30 अप्रैल कर दी थी। लेकिन अब फिर से नई खबरें आ रही हैं कि फिल्म और डिले हो सकती है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक राम चरण की फिल्म पेड्डी फिर से पोस्टपोन हो सकती है। फिल्म पेड्डी नई रिलीज डेट मई 2026 हो सकती है। इसके चलते नॉर्थ अमेरिका में ओवरसीज प्रीमियर के एडवांस बुकिंग भी रुक गई हैं। लेकिन आपको बता दें कि मेकर्स की तरफ से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
राम चरण को लगी थी चोट
फिल्म पेड्डी की पोस्टपोन होने की वजह राम चरण की चोट बताई जा रही है, जो एक्टर को कुछ समय पहले लगी थी। राम चरण को लगी चोट की वजह से शूटिंग कुछ समय के लिए रुक गई। 123Telugu की रिपोर्ट में मुताबिक पूरी शूटिंग खत्म करने के लिए मेकर्स को अभी करीब 10 दिन और शूटिंग की जरूरत है। फिल्म पेड्डी से जुड़ी इस खबर को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
