Peddi Release Date Promo: राम नवमी के दिन सामने आया राम चरण की पेड्डी का पहला लुक, रिलीज डेट से भी उठा पर्दा

Peddi Release Date Promo: राम नवमी के दिन मेकर्स ने फिल्म पेड्डी से फर्स्ट लुक शेयर किया है। इस फिल्म में राम चरण के साथ-साथ जान्हवी कपूर भी नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को बुची बाबू सना द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। आइए जानते हैं कि ये फिल्म कब रिलीज होने वाली है।

Peddi Release Date Promo: पेड्डी राम चरण की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है। फैंस इस फिल्म का बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। राम नवमी के पावन अवसर पर राम चरण की फिल्म की पहली झलक सामने आई है। फिल्म के मेकर्स ने हाल ही में 1 मिनट का वीडियो शेयर किया है। इस फिल्म को बुची बाबू सना ने निर्देशित किया है। राम नवमी के अवसर पर फिल्म की झलक देखकर फैंस काफी ज्यादा खुश हो रहे हैं।

Peddi Release Date

Peddi Release Date

एक मिनट और चार सेकंड के वीडियो में राम चरण दमदार एंट्री लेते हुए नजर आ रहे हैं। राम चरण एक हाथ पर बल्ला और मुंह में जलती हुई सिगार लेते हुए दिखाई दे रही है। इस वीडियो में एक्टर का दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। एक्टर ने नाक में बाली पहनी है। वही एक्टर खेत में कूदते हुए और एक्शन करते नजर आ रहे हैं। निर्माताओं ने पेड्डी की रिलीज की तारीख की भी घोषणा की है। बता दें ये फिल्म 27 मार्च, 2026 को रिलीज होगी। इस वीडियो और पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा-"सबसे बड़ी लड़ाई जो आप कभी लड़ेंगे वह यह है कि आप कौन हैं, आपकी पहचान के लिए लड़ाई। श्री राम नवमी की शुभकामनाएं। अगली श्री राम नवमी के लिए सिनेमाघरों में मिलते हैं।"

End of Feed