Peddi: जाह्नवी कपूर के फैंस को बर्थडे पर मिला बड़ा तोहफा, राम चरण की फिल्म से सामने आया पहला लुक

  • Authored by: अभय
  • Updated Mar 6, 2026, 12:57 PM IST

Janhvi Kapoor Look From Peddi: एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) के बर्थडे के मौके पर फैंस को बड़ा गिफ्ट मिला है। जाह्नवी कपूर का अपकमिंग फिल्म पेड्डी (Peddi) से पहला लुक सामने आ गया है। तो चलिए देखते हैं फिल्म पेड्डी से सामने आए जाह्नवी कपूर के लुक में क्या खास है।

Janhvi Kapoor Look From Peddi: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) आज यानी 6 मार्च को अपना 29वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस मौके पर जाह्नवी कपूर को हर कोई बधाई देता नजर आ रहा है। कोई जाह्नवी कपूर संग अपनी तस्वीर शेयर कर रहा है, तो किसी ने पुराना वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस को विश किया हैं। लेकिन इन सब के बीच जाह्नवी कपूर ने फैंस को अपने जन्मदिन पर बड़ा तोहफा दिया है। जाह्नवी कपूर का अपकमिंग फिल्म पेड्डी (Peddi) से पहला लुक सामने आ गया है। तो चलिए जानते हैं जाह्नवी कपूर के नए लुक में क्या खास बात है। जिसको लेकर इतनी चर्चा हो रही है।

End of Feed