PEDDI: रामचरण (Ram Charan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पेड्डी को लेकर बिजी चल रहे हैं। एक्टर अभी इस फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म को हिट बनाने के लिए मेकर्स के साथ एक्टर कमर कस रहे हैं। हाल ही में रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म का एक्शन सीक्वेंस काफी ज्यादा जबरदस्त होने वाला है।
PEDDi
नई रिपोर्ट के अनुसार पेड्डी के निर्माताओं ने हैदराबाद में एक विशाल सेट बनाया है, जहां एक हाई-ऑक्टेन बड़े बजट का ट्रेन फाइट सीक्वेंस शूट किया जाएगा, जिसे राम चरण पर फिल्माया जाएगा। ये एक्शन सीक्वेंस काफी ज्यादा शानदार होने वाला है। टीम ने एक बड़े पैमाने पर एक्शन सेटअप के साथ कुछ महत्वपूर्ण दृश्यों को पूरा कर लिया है, जो एक खूबसूरत गांव पर आधारित है।
सीक्वेंस के लिए महंगा सेट
इस फिल्म को लेकर फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं और बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। मशहूर प्रोडक्शन डिजाइनर अविनाश कोला ने एक महंगा सेट बनाया है। इस सीक्वेंस में राम चरण अपने करियर का सबसे जबरदस्त स्टंट करते हुए नजर आएंगे, जिसमें असली जोखिम भी शामिल है। इस सीक्वेंस की शूटिंग इस महीने की 19 तारीख तक जारी रहेगी। पेड्डी का निर्देशन बुची बाबू साना कर रहे हैं। फैंस बेस्रबी से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म में राम चरण के अलावा जान्हवी कपूर लीड रोल में नजर आने वाली हैं। साथ ही इस फिल्म में शिव राजकुमार, जगपति बाबू,दिव्येंदु शर्माऔर अन्य सितारे भी नजर आने वासे हैं। फिल्म का संगीत एआर रहमान ने दिया है।
