OM X Review: धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की फिल्म ने जीता दर्शकों का दिल, हर तरफ हो रही तारीफ

OM X Review: राजकुमार पेरियासामी के निर्देशन में बनी धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की स्पाई थ्रिलर 'ओएम ऑपरेशन मोल' को देखने के बाद दर्शकों ने मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं।

OM X Review: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार धनुष, ममूटी और साई पल्लवी की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'ओएम ऑपरेशन मोल' (OM: Operation Mole) 20 नवंबर के दिन रिलीज दुनिया भर में रिलीज हो गई है। इस मूवी के सुबह के शोज देखने के बाद अब दर्शकों ने अपने रिव्यू साझा करने शुरू कर दिए हैं। धनुष, ममूटी और साई पल्लवी के फैन्स अपने पसंदीदा एक्टर को बड़े परदे पर देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रिएक्शन दे रहे हैं। कई दर्शकों ने फिल्म की शानदार एक्टिंग, सिनेमैटोग्राफी और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक की तारीफ की है। वहीं कईयों ने फिल्म की कहानी को थोड़ा स्लो बताया है।

OM X Review

'ओएम' मूवी ने जीता दर्शकों का दिल (Pic Credit: Instagram)

End of Feed