Nayanthara: Beyond The Fairy Tale trailer: लेडी सुपरस्टार की डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर देखकर आप भी होंगे इमोशनल, नागार्जुन सहित इन स्टार्स ने की तारीफ

Nayanthara: Beyond The Fairy Tale trailer: लेडी सुपरस्टार नयनतारा अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेलर में नयनतारा के करीबी दोस्त उनकी फिल्मी यात्रा के बारे में बता रहे हैं। बता दें इसमें नागार्जुन अक्किनेनी, राणा दग्गुबाती, एटली और अन्य शामिल हैं।

Nayanthara: Beyond The Fairy Tale trailer: लेडी सुपरस्टार नयनतारा अपनी जबरदस्त एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में नयनतारा की आने वाली डॉक्यूमेंट्री का ट्रेलर रिलीज हुआ है, जिसे फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। बता दें ये डॉक्यूमेंट्री नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इसका नाम डॉक्यूमेंट्री नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल रखा गया है। इस डॉक्यूमेंट्री में नयनतारा के सफर के अलावा फिल्म निर्माता पति विग्नेश शिवन के हर छोटे-छोटे पल को दिखाया गया है। बता दें ये डॉक्यूमेंट्री 18 नवंबर को रिलीज होगी।

Nayanthara

Nayanthara

हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं। इस ट्रेलर में नयनतारा के करीबी दोस्त उनकी फिल्मी यात्रा के बारे में बता रहे हैं। बता दें इसमें नागार्जुन अक्किनेनी, राणा दग्गुबाती, एटली और अन्य शामिल हैं। नयनतारा की मां ओमाना कुरियन भी अपनी बेटी के बारे में बता रही हैं कि कैसे एक्ट्रेस यहां तक पहुंची हैं। बता दें 18 नवंबर को नयनतारा का जन्मदिन है। इसी दिन इस डॉक्यूमेंट्री को रिलीज किया जाएगा। हाल ही में एक्ट्रेस ने खास तरीके से दिवाली का त्यौहार मनाया था। बता दें एक्ट्रेस अपने पति के साथ वो ही जगह गई थी जहां उन्होंने शादी की थी। उनकी शादी के पलों को इस डॉक्यूमेंट्री में भी दिखाया जाएगा।

End of Feed