The Paradise की रिलीज से पहले तिरुपति बालाजी के दरबार में पहुंचे Nani, माथा टेक लिया आशीर्वाद

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 26, 2026, 11:11 AM IST

Nani Visit Tirumala Temple: एक्टर नानी का अभी हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में नानी अपने परिवार के साथ तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में नजर आ रहे हैं।

Nani Visit Tirumala Temple: साउथ सुपरस्टार नानी (Nani) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म द पैराडाइज (The Paradise) को लेकर लगातार चर्चा में बने हुए हैं। नानी की इस फिल्म को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। फिल्म की रिलीज का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। अभी कुछ दिनों पहले द पैराडाइज से नानी का नया लुक सामने आया थास, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया। अब इन सब के बीच नानी की नई तस्वीरें और वीडियो सामने आ रही हैं, जिसने फैंस का ध्यान अपनी तरफ खींच लिया है। तो चलिए जानते हैं कि नानी की नई तस्वीरों और वीडियो में क्या खास है।

Nani Visit Tirumala Temple

मंदिर पहुंचे नानी (Image Source: Filmfare/ IANS)

मंदिर पहुंचे नानी

एक्टर नानी एक बार फिर से खबरों में हैं। इसकी वजह उनकी फिल्म नहीं बल्कि अभी हाल ही में सामने आया एक वीडियो है। नानी तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। IANS ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें नानी अपने परिवार के साथ मंदिर परिसर में चलते नजर आए। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ भगवान के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। नानी पारंपरिक कपड़ों में काफी शांत और सादगी भरे अंदाज में दिखाई दिए। जैसे ही ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया, फैंस ने उन पर खूब प्यार बरसाया। नानी की ये तिरुपति यात्रा ऐसे समय में हुई है जब उनकी आने वाली फिल्म द पैराडाइज को लेकर बज बना हुआ है।

End of Feed