'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद नागा चैतन्य ने साइन नहीं की हिंदी फिल्म, अभिनेता ने बताई वजह

Naga Chaitanya on Not Sign Hindi Films After LSD: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) साल 2022 में रिलीज हुई थी। इस मूवी से बॉलीवुड में डेब्यू करने के बाद नागा चैतन्य ने कोई हिंदी साइन क्यों नहीं की, इसका कारण बताया है।

Naga Chaitanya on Not Sign Hindi Films After LSD: नागा चैतन्य साउथ फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय एक्टर्स में से एक हैं। साल 2022 में नागा चैतन्य ने बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (Laal Singh Chaddha) से हिंदी फिल्मों में कदम रखा था। इस मूवी को दर्शकन की ओर से कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था। 'लाल सिंह चड्ढा' की असफलता के बाद से लेकर अब तक साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने अभी तक कोई हिंदी फिल्म साइन नहीं की। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान अब नागा चैतन्य (Naga Chaitanya) ने अभी तक कोई दूसरी हिंदी फिल्म साइन ना करने की वजह बताई है।

Naga Chaitanya on Not Sign Hindi Films After LSD

Pic Credit: Instagram

हिंदी फिल्म साइन ना करने की नागा चैतन्य ने बताई वजह

एचटी से बात करते हुए आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद कोई हिंदी फिल्म साइन ना करने के सवाल का जवाब देते हुए कहा, 'ऐसा कोई खास वजह नहीं है। मैं हमेशा नए मौकों के लिए तैयार रहता हूं। बात केवल इतनी है किम 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद मैं यहां कई प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहा था, जिसमें काफी समय लग रहा है और मेहनत भी। मैं अभी भी हिंदी मूवी में एक अच्छे ऑफर का इंतजार कर रहा हूं। मेरी कोशिश यही रहेगी कि मैं वहां भी कुछ नया और खास कर सकूं।' (इसे भी पढ़ें: सोनम-आनंद ने दूसरे बेटे का किया स्वागत, खुशी से झूम उठे नाना अनिल कपूर, शेयर किया इमोशनल पोस्ट)

End of Feed