'सही मुद्दों पर वीडियो बनाओ' 10 साल छोटे Yashasvi Jaiswal को डेट करने पर Mrunal Thakur ने तोड़ी चुप्पी

  • Authored by: अभय
  • Updated Aug 8, 2026, 03:46 PM IST

Mrunal Thakur on Affair With Yashasvi Jaiswal: मृणाल ठाकुर एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के साथ नाम जुड़ने के बाद एक्ट्रेस का रिएक्शन सामने आया है।

Mrunal Thakur on Affair With Yashasvi Jaiswal: बॉलीवुड और साउथ एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर (Mrunal Thakur) इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर उनका नाम इंडियन क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को लेकर डेटिंग की चर्चा तब तेज हुई, जब सोशल मीडिया पर मुंबई के बांद्रा इलाके के एक कैफे का वीडियो सामने आया। वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स ने दोनों के बीच रिश्ते की अटकलें लगानी शुरू कर दीं। अब इस वीडियो पर मृणाल ठाकुर ने अपना रिएक्शन दिया है। तो चलिए जानते है कि मृणाल ठाकुर ने क्या बोला है।

Mrunal Thakur on Affair With Yashasvi Jaiswal

मृणाल ठाकुर ने अफेयर खबरों पर दिया रिएक्शन (Image Source: Reddit/ AI)

मृणाल ठाकुर ने अफेयर की खबरों पर दिया रिएक्शन

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर एक बार फिर से चर्चा में आ गई हैं। इसकी वजह मृणाल ठाकुर का अभी हाल ही में एक पोस्ट पर किया गया कमेंट है। मृणाल ठाकुर ने क्रिकेटर यशस्वी जायसवाल के साथ डेटिंग की अफवाह पर रिएक्ट किया है। 34 साल की मृणाल का नाम 24 साल के यशस्वी के साथ जोड़ा जा रहा था। दोनों को मुंबई के बांद्रा वेस्ट में एक ही कैफे से निकलते देखा गया था। ये क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई और फैंस अटकलें लगाने लगे। लेकिन अब मृणाल ने इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है। मृणाल ने यशस्वी वाली क्लिप के कमेंट सेक्शन में लिखा कि 'भाई आराम से, दिखाओ कहां एक साथ हैं? कैसे यार, आप लोग इतने पढ़े-लिखे होकर ऐसी अफवाहों को सच मानने लगते हो? देश में क्या कुछ नहीं हो रहा है। Gen Z से कुछ सीखो और सही मुद्दों पर वीडियो बनाओ, ज्यादा व्यूज मिलेंगे।'

End of Feed