Mohanlal mother Santhakumari passes away: साउथ के स्टार एक्टर मोहनलाल पर अचानक से दुखों का पहाड़ टूट गया है। मोहनलाल की मां का निधन हो गया है। इस खबर ने फैंस का दिल तोड़कर रख दिया है। मोहनलाल की मां शांताकुमारी को सोशल मीडिया पर लोग श्रद्धांजलि दे रहे हैं। मोहनलाल के पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि काफी समय से पंकज की मां बीमार थीं। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं रिपोर्ट में...
pic credit- instagram
मोहनलाल पर टूटों दुखों का पहाड़
सुपरस्टार मोहनलाल की मां शांताकुमारी अम्मा का मंगलवार को उनके घर पर निधन हो गया। परिवार सूत्रों के मुताबिक उम्र संबंधी बीमारियों की वजह से उनकी मौत हुई। वे 90 साल की थीं। मोहनलाल की मां कई सालों से स्वास्थ्य समस्याओं का इलाज करा रही थीं। निधन के समय मोहनलाल कथित तौर पर घर पर नहीं थे। उनके करीबी दोस्त, सुपरस्टार मैमूटी समेत कई इंडस्ट्री के कई दोस्त बाद में उनके घर पहुंचे और श्रद्धांजलि दी। मोहनलाल के पिता विश्वनाथन नायर कई साल पहले गुजर चुके हैं। मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल अक्सर अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता देते रहे हैं।
कमल हासन ने जताया दुख
कमल हासन ने एक्स मोहनलाल की मां को श्रद्धांजलि दी है। कमल ने कहा कि इस मुश्किल समय में दोस्त उनके साथ खड़े हैं उन्होंने लिखा, भाई मोहनलाल केवल तुम ही खुद को सांत्वना दे सकते हो। दोस्त हमेशा की तरह तुम्हारे साथ खड़े रहेंगे। इस तरह की क्षति की भरपाई कोई सांत्वना नहीं कर सकती। ख्याल रखना, हम सब तुम्हें बहुत प्यार करते हैं।' इससे पहले दिन में मोहनलाल के दोस्त, अभिनेता मैमूटी भी उनकी मां को अंतिम श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे थे। बताते तलें कि मोहनलाल ने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उनकी एक्टिंग को लोग काफी पसंद करते हैं। मोहनलाल की फिल्म वृषभ हाल ही में रिलीज हुई है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि मोहनलाल की एक से एक फिल्में पाइपलाइन में है।
