मालविका मोहनन साउथ में अपना जलवा बिखेर रही हैं। एक्ट्रेस अपनी आने वाली फिल्म तंगलान के प्रमोशन में बिजी चल रही हैं। मालविका ऑडियंस और क्रिटिक्स दोनों को इंप्रेस करने के लिए जानी जाती हैं। मालविका मोहनन के हाथ साउथ की एक दो नहीं बल्कि 3-3 फिल्म लगी है। इन फिल्मों में एक्ट्रेस मालविका मोहनन प्रभास के साथ भी नजर आने वाली है। आइए जानते हैं कि मालविका मोहनन किन-किन फिल्मों में नजर आने वाली हैं।
Malavika Mohanan
तंगलान
तंगलान इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है। ये फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में मालविका के साथ चियान विक्रम भी लीड रोल में नजर आने वाली हैं। हाल ही में इस फिल्म का टाइटल ट्रैक "तंगलान वॉर" रिलीज हुआ है। जिसे फैंस ने बहुत पसंद किया है। इस फिल्म का फैंस बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं।
राजा साब
'तंगलान' के अलावा मालविका के पास प्रभास की राजा साब भी है। रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में एक्ट्रेस 'राजा साहब' में रोमांटिक रोल में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म प्रभास के आई 'कल्कि 2898 एडी' की सफलता के बाद आने वाली बड़ी फिल्म में से एक है। यह फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में पांच भाषाओं में एक साथ रिलीज होगी।
युधरा
मालविका मोहनन 'युधरा' में भी नजर आने वाली है। इस पिल्म में उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आने वाले हैं। फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी के बैनर तले 'युधरा' रिलीज की जाएगी।
सरदार 2
मालविका मोहनन 'सरदार 2' में भी नजर आने वाली है। हाल ही में इस फिल्म के कास्ट का खुलासा हुआ है। सरदार 2 2022 की फिल्म 'सरदार' का सीक्वल है। पहले पार्ट में कार्थी नजर आए थे। वही वह अपनी भूमिका को फिर से दोहराएंगे, जबकि पीएस मिथ्रन डायरेक्टर के रूप में वापसी करेंगे। एसजे सूर्या भी कास्ट का हिस्सा होंगे। वहीं सीक्वल के लिए राशि खन्ना और मुनीशकांत के साथ दूसरे ओरिजनल कास्ट के बारे में कन्फर्मेशन मिलना अभी भी बाकी है।
