Rajinikanth की 'Jailer 2' के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, बिजली का झटका लगने से क्रू मेंबर की हुई मौत

Rajinikanth's Jailer 2 Crew member Dies on set: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के सेट पर एक बड़ा हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि बिजली का झटका लगने से एक क्रू मेंबर की मौत हो गई है।

Rajinikanth's Jailer 2 Crew member Dies on set: साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत (Rajinikanth) की फिल्म 'जेलर 2' (Jailer 2) एक बार फिर चर्चा में आ गई है। इस मूवी की शूटिंग मेकर्स जोरों शोरों से कर रहे हैं। इस फिल्म के सेट से बेहद हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि 'जेलर 2' के शूटिंग सेट पर एक क्रू मेंबर की मौत हो गई है। क्रू मेंबर की मौत का कारण भी सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एक प्राइवेट स्टूडियो में 'जेलर 2' के सेट पर काम करते समय बिजली का झटका लगने से क्रू मेंबर की मौत हो गई। (इसे भी पढ़ें: राजनीति में आने के लिए Diljit Dosanjh पर बनाया जा रहा है प्रेशर, पंजाब के सीएम Bhagwant Mann ने किया दावा)

Rajinikanth's Jailer 2 Crew member Dies on set

'जेलर 2' के सेट पर क्रू मेंबर की हुई मौत (Pic Credit: Instagram)

'जेलर 2' के सेट पर हुई क्रू मेंबर की मौत

एक न्यूज एजेंसी के अनुसार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' के एक क्रू मेंबर की मौत बिजली का झटका लगने से हुई है। पुलिस सूत्रों का हवाला देते हुए रिपोर्ट में बताया गया है कि मृत क्रू मेंबर की पहचान कार्तिकेयन के रूप में हुई है। यह घटना पनैयूर स्थित घटनास्थल पर हुई। पुलिस द्वारा की गई जांच के मुताबिक एक घर जैसा सेट करते हुए क्रू मेंबर को बिजली का झटका लगा था। कनाथुर पुलिस ने बताया कि इस ममले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है लेकिन बिजली का झटका कैसे लगा और कार्तिकयन की मौत की वजह बनी परिस्थितियों की जांच की जा रही है। हालांकि अभी तक टीम ने इस घटना पर कोई बयान नहीं दिया है। (इसे भी पढ़ें: सूरज नांबियार संग तलाक की अफवाहों के बीच फर्स्ट टाइम स्पॉट हुईं Mouni Roy, फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग)

'जेलर' का सीक्वल है रजनीकांत की 'जेलर 2'

रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार कर रहे हैं। यह साल 2023 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जेलर' का सीक्वल है, जो सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्मों में से एक है। इसने दुनिया भर में 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। 'जेलर 2' में रजनीकांत एक बार फिर 'टाइगर' मुथुवेल पांडियन की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में राम्या कृष्णन उनकी पत्नी विजया के रूप में वापसी करेंगी। इस मूवी में शिवा राजकुमार और मोहनलाल कैमियो करते दिखाई देंगे। मिथुन चक्रवर्ती इसमें एक अहम भूमिका निभा रहे हैं। इस मूवी की रिलीज डेट की घोषणा नहीं हुई है।

End of Feed