Mahesh Babu look: साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू (Mahesh Babu) आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर सभी लोग महेश बाबू को विश कर रहे हैं। इस बीच महेश बाबू के फैंस की खुशी दोगुनी हो गई है। एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी (Varanasi) से महेश बाबू का नया लुक आउट हो गया है, जो कि इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। महेश बाबू के इस लुक पर सभी की नजरें टिक गई है। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरी बात...(Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें-Ananya Panday की बहन Alanna Panday को फिर से मिलेगा मां बनने का सुख)
महेश बाबू का धांसू लुक आउट (pic credit-varanasi movie)
महेश बाबू का धांसू लुक आउट
साउथ सुपरस्टार महेश बाबू जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में एक बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आने वाले हैं। फिल्म में वह रुद्र नाम का किरदार निभा रहे हैं। मेकर्स ने महेश बाबू के किरदार की पहली झलक शेयर कर दी है, जिसमें उनका लुक काफी दमदार नजर आ रहा है। इन तस्वीरों को देखकर फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। फिल्म की टीम के मुताबिक, रुद्र एक ऐसा किरदार है, जो अपने से भी बड़े मकसद को पूरा करने के लिए पैदा हुआ है। उसकी किस्मत में कुछ ऐसा लिखा है, जिसे उसने कभी नहीं मांगा था। रुद्र को मजाकिया, भावुक और बेहद खतरनाक बताया गया है। यही अलग-अलग खूबियां इस किरदार को खास बनाती हैं। वह सिर्फ अपनी ताकत के लिए नहीं जाना जाएगा, बल्कि उसके किरदार में कई तरह के भाव देखने को मिलेंगे।
वाराणसी की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा अफ्रीका में किया गया है। फिल्म की टीम ने किलिमंजारो और मसाई मारा जैसी खूबसूरत जगहों पर शूटिंग की है। मेकर्स द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में इन जगहों की शानदार लोकेशन देखने को मिल रही है। अफ्रीका का विशाल और खूबसूरत बैकग्राउंड फिल्म की कहानी को और भी भव्य बनाने वाला है। एसएस राजामौली की ‘वाराणसी’ में महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा जोनस के साथ एक बेहद बड़े और अलग तरह के सिनेमाई संसार को दिखाने की कोशिश की गई है। फिल्म की कहानी, शानदार लोकेशन और महेश बाबू का नया अवतार पहले से ही दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता पैदा कर रहा है।
