Rohit Saraf Join Mahakali: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार एक्टर अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) और भूमि शेट्टी (Bhoomi Shetty) की लीड रोल वाली फिल्म महाकाली (Mahakali) इन दिनों काफी खबरों में है। फिल्म महाकाली को लेकर एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहे हैं। अभी हाल ही में फिल्म महाकाली से एक्टर अक्षय खन्ना का लुक सामने आया था। फिल्म महाकाली से सामने आए अक्षय खन्ना के लुक को काफी पसंद किया गया था। इन सब के बीच फिल्म महाकाली में एक नए स्टार की एंट्री को लेकर अपडेट आया है। तो चलिए जानते हैं फिल्म में किस स्टार की एंट्री हुई है। (ये भी पढ़ें: असुरों के गुरु शुक्राचार्य के अवतार में छाए अक्षय खन्ना, लुक देख कांप जाएंगे आप)
फिल्म महाकाली में हुई इस स्टार की एंट्री (Image Source: Rohit Saraf Instagram And Mahakali Movie)
इस एक्टर की हुई एंट्री
भूमी शेट्टी और अक्षय खन्ना की फिल्म महाकाली एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। इसकी वजह फिल्म में नए स्टार की एंट्री है। फिल्म महाकाली में अब एक्टर रोहित सराफ (Rohit Saraf) की एंट्री हो गई है। इस फिल्म के साथ तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस खबर की जानकारी रोहित सराफ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से दी है। एक्टर रोहित सराफ ने फिल्म के पोस्टर के साथ अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि 'फिल्म महाकाली का हिस्सा बनकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है।' इस खबर के सामने आने के बाद रोहित सराफ के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।(ये भी पढ़ें: Mahakali: HanuMan के डायरेक्टर प्रशांत वर्मा ने अनाउंस की बड़ी फिल्म, अब दर्शक देखेंगे 'देवी मां' की अपार शक्तियां)
इस रोल में नजर आएंगे अक्षय खन्ना
फिल्म महाकाली से कुछ समय पहले एक्टर अक्षय खन्ना का लुक वायरल हुआ था। अक्षय खन्ना इस फिल्म में असुरों के गुरु अक्षय खन्ना शुक्राचार्य के रोल में नजर आएंगे। अक्षय खन्ना का फिल्म से सामने आया लुक बेहद खतरनाक था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया।
फिल्म महाकाली में हुई इस स्टार की एंट्री (Image Source: Rohit Saraf Instagram)
एकदम नई है फिल्म की स्टोरी
फिल्म महाकाली में वूमन सुपरहीरो की स्टोरी दिखाई गई है। आपको बता दें कि ये प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स (PVCU) की पहली महिला सुपरहीरो फिल्म है। फिल्म महाकाली में रोहित सराफ की एंट्री पर आपकी क्या राय है, कमेंट करके हमें जरूर बताएं।
