Kuberaa: नागार्जुन ने की रश्मिका मंदाना की जमकर तारीफ, एक्ट्रेस ने पोस्ट शेयर कर जाहिर की खुशी

धनुष और रश्मिका मंदाना की फिल्म कुबेरा आज यानी 20 जून को सिनेमाघरों पर रिलीज हुई है। इस फिल्म की कहानी फैंस का दिल जीत रही है। रश्मिका की फिल्म की टक्कर बॉक्स ऑफिस पर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर से हो रही है। हाल ही में नागार्जुन ने रश्मिका की तारीफ की है।

Kuberaa: धनुष की फिल्म कुबेरा (Kuberaa) आज रिलीज हो गई है। इस फिल्म को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर टक्कर आमिर खान की फिल्म सितारे जमीन पर से हो रही है। कुबेरा में धनुष के साथ-साथ रश्मिका मंदाना और नागार्जुन भी दमदार रोल करते हुए नजर आ रहे हैं। हाल ही में नागार्जुन ने रश्मिका मंदाना की तारीफ की है। वही एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की खुशी जाहिर की है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस ने क्या कहा है।

Nagarjuna praised Rashmika

Nagarjuna praised Rashmika

नागार्जुन ने बताया कि कुबेर में उनका पसंदीदा किरदार रश्मिका मंदाना का समीरा है। उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान उनके साथ केवल 2-3 ही सीन्स थे, डबिंग के दौरान उनका प्रदर्शन देखकर वे मोहित हो गए। नागार्जुन से तारीफ सुनकर एक्ट्रेस काफी ज्यादा खुश हो गई हैं। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक छोटा सा नोट लिखा है। रश्मिका ने कहा- "यह वह सब है जिसके लिए मैं काम करती हूं.. यह सब कुछ इतना वर्थ है। "जब मैं अपने निर्देशक और नाग सर को देखती हूं, जिन्हें मैं बहुत पसंद करती हूं और उनका बहुत सम्मान करती हूं, तो मेरा दिल बहुत खुश हो जाता है। मुझे उन पर गर्व है। शेखर सर और नाग सर - मुझे उम्मीद है कि आपका आशीर्वाद हमेशा बना रहेगा। हमारी फिल्म कल रिलीज हो रही है, मैं हम सभी के लिए शुभकामनाएं देती हूं।"

End of Feed