साउथ मूवीज

KGF 3: रॉकी भाई बनकर फिर से दहाड़ेंगे Yash, प्रशांत नील संग फिल्म पर चर्चा है जारी

Yash in Talk for KGF 3: एंटरटेनमेंट की दुनिया से अब जो ताजा जानकारी निकलकर सामने आई है उसके मुताबिक यश (Yash) ने 'केजीएफ 3' (K.G.F. Chapter 3) के बनने को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। यश ने बताया कि फिल्म के तीसरे को लेकर उनकी और प्रशांत नील की बातचीत जारी है।

Image

Yash in KGF 3

Yash in Talk for KGF 3: साल 2022 में साउथ सुपरस्टार यश की फिल्म 'केजीएफ चैप्टर 2' को निर्माताओं ने सिनेमाघरों में रिलीज किया था। इस फिल्म में यश को बड़े परदे पर देखकर फैन्स बेहद खुश हुए थे। इस मूवी के अंत में दिखाया गया था कि 'केजीएफ 3' जरुर बनेंगी लेकिन मेकर्स ने इस बारे में खुलकर बात नहीं की। 'केजीएफ 2' की सुपर सक्सेस के बाद अब यश (Yash) ने इसके तीसरे पार्ट को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है। यश ने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि 'केजीएफ 3' (K.G.F. Chapter 3) को बनाया जाएगा।

द हॉलीवुड रिपोर्टर के साथ बात करते हुए यश ने 'केजीएफ 3' के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि एक बार फिर रॉकी भाई के किरदार में वापसी करेंगे। यश ने कहा, 'केजीएफ 3 जरुर बनेगी और यह मेरा वादा है। इस समय मैं दो प्रोजेक्ट्स में बिजी हूं। हम 'केजीएफ 3' को लेकर लगातार बात करते रहते हैं। हमारे पास आईडिया है। जब भी सही समय होगा और इसे बेहतर तरीके से लोगों के बीच पेश किया है।'

बताते चलें 'केजीएफ' के दोनों पार्ट्स का निर्देशन प्रशांत नील ने किया था। फिल्म में यश के साथ श्रीनिधि शेट्टी को रोमांस करते हुए देखा गया था। दोनों की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को बेहद पसंद भी आई है। अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करें तो यश को जल्द ही नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'रामायण' में देखा जाएगा। फिल्म में वो लंकापति रावण का रोल निभाते दिखाई देंगे। इसमें रणबीर कपूर और सई पल्लवी भी भगवान राम और सीता के रोल में नजर आएंगे। इस मूवी के अलावा यश के पास फिल्म 'टॉक्सिक' भी है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article