Kantara Chapter 1: शूटिंग करते हुए मौत के मुंह में पहुँच गए थे ऋषभ शेट्टी, एक्टर और डायरेक्टर की ड्यूटी निभाने में हालत हुई पतली

Kantara Chapter 1 : ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग मूवी कांतारा चैप्टर 1 की रिलीज का फैंस इंतजार नहीं कर पा रहे हैं। जब से इस मूवी का ट्रेलर आया है तब से फैंस बेताब हो रहे हैं कि फिल्म में क्या होगा। ऋषभ ने फिल्म को डायरेक्ट किया है और लीड एक्टर बने हैं, ये दोनों ड्यूटी करते हुए उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

Kantara Chapter 1: ऋषभ शेट्टी की अपकमिंग मूवी कांतारा चैप्टर 1 ( Kantara Chapter 1) चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को रिलीज होने में एक हफ्ते का समय बचा है। इस फिल्म का फैंस तीन साल से इंतजार कर रहे हैं। कांतारा चैप्टर 1 में ऋषभ शेट्टी( Rishab Shetty) ने लीड एक्टर और डायरेक्टर दोनों का काम किया है। उन्होंने फिल्म के अंदर एक्टिंग भी की साथ ही फिल्म का डायरेक्शन भी किया। ये दोनों ही काम बड़े मुश्किल है जिसे ऋषभ ने बखूबी किया है। एक साथ दो सबसे जरूरी काम को संभालने में एक्टर को कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अपने इस स्ट्रगल पर एक्टर ने खुलकर बात की। उन्होंने बताया कैसे वह एक डायरेक्टर और एक्टर दोनों बने थे।

Kantara Chapter 1

Image Source: Rishab Shetty Instagram

एक्टर-डायरेक्टर दोनों की ड्यूटी निभाते थे ऋषभ शेट्टी

ऋषभ शेट्टी ने वैराएटी के साथ लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि कांतारा चैप्टर 1 के सेट पर एक्टर और डायरेक्टर की ड्यूटी निभाना थोड़ा मुश्किल था। उन्होंने मुश्किलों का जिक्र करते हुए कहा, " जब मैं कोई सीन कर रहा होता था, तभी मुझे स्टार्स को गाइड करने के लिए ऊंचाई पर जाकर माइक पकड़ लेता था। मुझे कभी सीन शूट करना होता तो कभी डायरेक्ट करना होता था, ये दोनों चीज़े साथ में करना थोड़ा मुश्किल था। " ऋषभ आगे बताते हैं कि फिल्म के अंदर मेरे किरदार का स्वभाव भी कुछ ऐसा ही था, जिससे मुझे अपनी ड्यूटी पुरी करने में आसानी हुई।

End of Feed