'Kantara Chapter 1' first Review: क्या फिर से जलवा बिखेर पाए ऋषभ शेट्टी? यहां पढ़ें पहला रिव्यू

'Kantara Chapter 1' first Review: साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस एक्टर और डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की अपकमिंग फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) को देखने के लिए ऑडियंस बेताब नजर आ रही है। इस मूवी को लेकर जो फर्स्ट रिव्यू सामने आया है उसके मुताबिक यह ऑडियंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाई है।

'Kantara Chapter 1' first Review: साउथ इंडस्ट्री के एक्टर-डायरेक्टर ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की नई फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) कल यानी 2 अक्टूबर को देशभर में रिलीज होने के लिए एकदम तैयार है। इस मूवी को पहले दिन देखने के लिए दर्शकों ने एडवांस बुकिंग भी शुरू कर दी है। ऋषभ शेट्टी के फैन्स के अंदर फिल्म को देखने का क्रेज साफ नजर आ रहा है। इस मूवी के सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले अब फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' को लेकर ऑनलाइन रिव्यू साझा किए जा रहे हैं। कई रिपोर्ट्स में यह कहा गया है कि इस मूवी के प्रीमियर शो हो चुके हैं।

'Kantara Chapter 1' first Review

Images Source: IMDb

तेलुगु फिल्मी फोकस के अर्ली व्यूअर्स के अनुसार ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) की फिल्म 'कंतारा चैप्टर 1' (Kantara Chapter 1) कई पहलुओं पर खरा उतरी है। इस मूवी को लेकर सामने आए रिएक्शन्स में लिखा, 'कंतारा चैप्टर 1' बहुत ही शानदार थी। पार्ट पार्ट में जो सवाल लोगों के मन में उठे थे, दूसरे पार्ट में उन्हें क्लियर कर दिया गया...! यह पहले से भी शानदार थी।' इस मूवी के बैकग्राउंड म्यूजिक और सिनेमैटोग्राफी को बेहद शानदार बताया गया है।

End of Feed